बिजली के खंभे से बांधकर बेल्ट से जमकर पिटाई की गई
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है नाबालिग ने राजीव नगर क्षेत्र के चाय दुकान में चोरी की थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसे खूब मारा।
.
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। नाबालिग को चोरी की सजा देने के लिए पहले उसे बिजली के खंभे में बांधे। फिर बेल्ट से उसके पैरों में मारा। मुक्का मारकर नाबालिग का नाक भी फोड़ दिया गया जिससे खून बहने लगा। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।
वीडियो करीब 2-3 दिन पुराना है। स्थानीय युवकों ने उससे चोरी के बारे में पूछताछ की और पीटने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है वह बार बार हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहा है, लेकिन उसकी पिटाई करने वालों ने उस पर जरा भी रहम नहीं किया।

मुक्के से मारकर नाबालिग का नाक फोड़ दिया।
थाना में अब तक FIR दर्ज नहीं
बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले भी नाबालिग हैं। घटना को अंजाम देने के बाद नाबालिग चोर को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया, लेकिन अब तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं हो सकी है।
टीआई से नहीं हो सका संपर्क
इस संबंध में विस्तृत जानकारी लेने के लिए जब कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के मोबाइल पर कॉल किया गया। तब उनके मोबाइल की घंटी बजते रही, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जिसके कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका।
………………………
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
5 जेल प्रहरियों ने ढाबा संचालक को पटककर पीटा…VIDEO:कर्मचारियों पर भी लात-घूंसे चलाए, काउंटर में चप्पल पहनकर जाने से रोका तो मारपीट की

कांकेर में एक ढाबे पर चप्पल को लेकर हुए विवाद में जेल प्रहरी ने एक कर्मचारी को खींचकर थप्पड़ मार दिया।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 5 जेल प्रहरियों ने ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों को जमकर पीटा। जेल प्रहरी ढाबा संचालक और कर्मचारी को उठाकर पटकते और थप्पड़ जड़ते हुए CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
<
