दहेज में मोटर सायकल की डिमांड कर विवाहिता को करते थे प्रताड़ित
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। जिसमें पति और उसकी दादी व चाची के द्वारा विवाहिता को दहेज में मोटर सायकल नहीं लाने पर ताना मारते थे। साथ ही जब विवाहिता गर्भवती हुई, तो उसे दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया गया। ससुराल पक्ष की
.
खरसिया ब्लाक के ग्राम बर्रा में रहने वाली सरोज राठिया ने जोबी चौकी में रिपोर्ट दर्ज करायी कि नवापारा टेंडा में रहने वाला प्रेम कुमार राठिया के साथ उसका शादी सामाजिक रीति-रिवाज के साथ 12 मार्च 2023 को हुआ था।
इस दौरान उसके माता-पिता ने अपनी इच्छानुसार सोना, चांदी के जेवर, पलंग, सोफा सेट, ड्रेसिंग टेबल, एलईडी टीव्ही, फ्रीज, कुलर, पंखा, रेंजर सायकल, बासन बर्तन और अन्य सामान उपहार स्वरूप दिया था।
शादी के कुछ दिन तो ठीक था, लेकिन उसके बाद ससुराल में पति प्रेम कुमार व उसकी दादी और चाची सास सुरेखा राठिया दहेज में मोटर सायकल नहीं लाई हो कहकर लड़ाई-झगड़ा करते हुए ताना मारते थे।
प्रेम कुमार अपने मायके से मोटर सायकल लेकर आओ कहते हुए गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता था। वह सब सहती रही, तभी उसके पति की ओर से विवाहिता गर्भवती हो गई। इस दौरान दिसबंर माह में प्रेम कुमार अपनी दादी व चाची के साथ मिलकर जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।

मामले की शिकायत जांच के बाद जोबी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया
विवाहिता की बिगड़ गई तबीयत इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन उसके पति ने विवाहिता का न तो ईलाज कराया और न ही डाॅक्टर के पास ले गया। ऐसे में विवाहिता ने इसकी जानकारी अपने मायके में दी। तब विवाहित के पिता ससुराल आकर उसे अपने साथ ले गए और उसका ईलाज कराए।
मोटर सायकल नहीं देने तक लेने नहीं आउंगा जब सरोज की तबीयत में सुधार हुआ, तो उसने अपने पति प्रेम कुमार को फोन कर लेने के लिए बुलाई, लेकिन उसका पति प्रेम कुमार यह कहने लगा कि जब तक तुम्हारे घरवाले दहेज में मुझे मोटर सायकल नहीं देंगे। तब तक लेने नहीं आउंगा।
ससुराल पक्ष के 3 के खिलाफ FIR दर्ज कई दिन बीत जाने के बाद भी विवाहित को लेने नहीं आए, तो पीड़िता ने मामले की शिकायत जोबी चौकी में की। जहां शिकायत में पुलिस ने जांच की और मामले को सही पाए जाने के बाद पीड़िता के पति प्रेम कुमार, उसकी दादी सास कमला बाई और चाची सास सुरेखा राठिया के खिलाफ पुलिस ने अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
<
