Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raigarh: Husband and in-laws taunted for dowry | दहेज के लिए पति और ससुराल पक्ष मारते थे ताने: विवाहिता को घर से निकाला, रायगढ़ में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh Raigarh: Husband and in-laws taunted for dowry | दहेज के लिए पति और ससुराल पक्ष मारते थे ताने: विवाहिता को घर से निकाला, रायगढ़ में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई – Raigarh News

By adminOctober 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dahej dainik bhas 1759933789
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


विवाहिता को कम दहेज लाने की बात कह कर पति समेत ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के एक महीने बाद से ही उसका पति और ससुराल के तीन अन्य लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे थे।

.

महिला ने बताया कि कम दहेज लाने के लिए उसे बार-बार ताने दिए जाते थे और अंत में उसे घर से निकाल दिया गया। परेशान होकर पीड़िता ने रायगढ़ महिला थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

38 लाख के दहेज के बाद भी ससुराल पक्ष ने महिला को प्रताड़ित किया

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला की शादी दिसंबर 2023 में अंबिकापुर के ग्राम पटपरिया चौक निवासी राहुल गोयल से हुई थी। शादी सामाजिक रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसमें लड़की के परिवार ने करीब 38 लाख रुपए के सामान और 8 लाख रुपए नकद भी दिए थे।

पीड़िता के मुताबिक, शादी के करीब एक महीने तक सब कुछ ठीक था। ससुराल पक्ष के लोग अच्छे से बातचीत करते थे, लेकिन एक महीने बाद उनका रवैया बदल गया। उसके गहने ससुराल वालों ने अपने पास रख लिए और मांगने पर नहीं देते थे।

15 जनवरी 2024 से उसे कम दहेज लाने के ताने दिए जाने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति राहुल गोयल, सास नीता गोयल, ससुर राजेश गोयल और ननद स्वेच्छा गोयल उसे ताना मारते थे, मारपीट करते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है

पीड़िता को घर से निकाल दिया पीड़िता ने बताया कि ससुराल के लोग लगातार दहेज और पैसे की मांग करते। जब वह या उसके परिवार वाले यह मांग पूरी नहीं कर सके, तो ससुराल वालों ने उसे घर छोड़ने की धमकी दी।

पीड़िता ने यह सब अपने माता-पिता को बताया। उसके माता-पिता 4 जनवरी 2025 को ससुराल पक्ष के साथ बात करने गए, लेकिन वहां बात बढ़कर बहस में बदल गई। इसके बाद ससुराल वालों ने पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़िता ने लिखाई थाना में रिपोर्ट

पीड़िता ने कई बार ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और आज तक लेने भी नहीं पहुंचे। अंत में, मंगलवार को पीड़िता ने महिला थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता के पति और ससुराल के चार अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना से जुड़ी धारा 3(5)-BNS और 85-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटा:गाजर गांव में 31 अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

June 5, 2026

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

मुंगेली में दो कृषि केंद्रों पर कार्रवाई:अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबन, उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072851
Views Today : 1
Views Last 7 days : 1173
Views Last 30 days : 5687
Total views : 96378
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.