नौकरी लगाने के नाम पर ठगबाज ने 1 लाख की धोखाधड़ी की
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नौकरी लगाने के नाम पर एक छात्र से 1 लाख रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है। उससे 2 लाख रुपए मांगे गए थे और ज्वाईनिंग लेटर एक सप्ताह में देने की बात कही, लेकिन दो माह बाद भी नौकरी नहीं लग सकी। ऐसे में पीड़ित ने मामले की शिका
.
मिली जानकारी के मुताबिक किरोड़ीमल नगर के नगर पंचायत के पीछे रहने वाला किशन चंद्रा 31 साल नौकरी की तालाश कर रहा था।
जहां उसे जानकारी मिली कि बरमकेला थाना क्षेत्र के ग्राम पड़की पाली का रहने वाला कैलाश यादव ईतवारी बाजार में जीवनधन रोजगार ऑफिस खोल रखा है।
जिससे किशन चंद्रा ने नौकरी के लिए संपर्क किया। तब उसने बताया कि पोस्ट ऑफिस में MTS के पद पर नौकरी लग जाएगा, जिसके लिए उससे 2 लाख रुपए की डिमांड की।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया
1 लाख रुपए नौकरी के लिए दिए कैलाश यादव ने बताया कि आसपास क्षेत्र के बेरोजगार लोगों को नौकरी लगाया हूं। योग्यता के हिसाब से नौकरी लगवाता हूं। ऐसे में किशन ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया।
25 जुलाई को किशन ने नौकरी के नाम पर कैलाश यादव को 1 लाख रुपए दिया। तब 7 दिन के अंदर नौकरी का ज्वाईनिंग लेटर आने की बात कही गई, लेकिन 2 माह बाद भी जब ज्वाईनिंग लेट नहीं मिल सका।
रुपए वापस मांगने पर टाल-मटोल करता रहा तब किशन ने कैलाश यादव से संपर्क करते हुए अपने रुपए वापस मांगे, लेकिन वह टाल मटोल करने लगा। इससे वह समझ गया कि उसके साथ ठगी की गई है।
जिसके बाद किशन ने शनिवार को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
<
