बैठक में दिल्ली चलो कार्यक्रम से लेकर कई विषय पर चर्चा की गई
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नवनियुक्त जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग ने युवा कांग्रेसियों की बैठक ली। यह बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित की गई थी। बैठक में दिल्ली दौरे सहित अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
.
गुरुवार दोपहर को युवा कांग्रेस ग्रामीण के नए जिलाध्यक्ष उस्मान बेग का स्वागत किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी।
इसके बाद बैठक शुरू हुई। बैठक में प्रदेश स्तर के निर्देशों के तहत “दिल्ली चलो” कार्यक्रम मुख्य विषय रहा। इसमें जिले से सहभागिता, विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारियां और तैयारी पर चर्चा हुई।
पदाधिकारियों ने कहा कि रायगढ़ की युवा टीम दिल्ली में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। उस्मान बेग ने बताया कि सभी ब्लॉक और मंडल के सक्रिय युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि जिला स्तर पर मजबूत टीम बनाई जा सके।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नागेंद्र नेगी, शहर अध्यक्ष शाखा यादव, प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन भी उपस्थित थे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण की बैठक में काफी संख्या में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद हुए
नई कार्यकारिणी गठन पर चर्चा बैठक में जिला स्तर, विधानसभा, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। संगठन में सक्रिय युवाओं को अवसर देने और टीम को जल्द अंतिम रूप देने पर सहमति बनी। तय किया गया कि सभी स्तरों की टीमों को गठित कर आने वाले समय के कार्यक्रमों की तैयारियों पर जोर दिया जाएगा।
बैठक का समापन संगठनात्मक मजबूती और नियमित समीक्षा बैठकों के संकल्प के साथ किया गया। बैठक में रायगढ़ ग्रामीण, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, खरसिया, छाल, धर्मजयगढ़ समेत समस्त जिले भर से युवा उपस्थित रहे।
<
