Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raigarh Bus Terminal and other city development works got approval | बस टर्मिनल समेत शहर के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति: रायगढ़ में हुई MIC की बैठक, कई एजेंडा पर हुई चर्चा – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh Raigarh Bus Terminal and other city development works got approval | बस टर्मिनल समेत शहर के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति: रायगढ़ में हुई MIC की बैठक, कई एजेंडा पर हुई चर्चा – Raigarh News

By adminDecember 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
mic 31 1767187248
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मेयर इन काउंसिल की बैठक में बस टर्मिनल समेत शहर के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर पालिक निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई है। जिसमें शहर विकास से जुड़े कई एजेंडा पर चर्चा किया गया। वहीं शहर में अंतर राज्य बस टर्मिनल समेत अलग-अलग विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई।

.

नगर निगम में बैठक दोपहर 12 बजे से महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में शुरू हुई। सबसे पहले वार्ड समिति गठित करने संबंधित एजेंडा पर चर्चा हुई।

इसमें जनसंख्या अनुपात के अनुसार 2 वार्ड समिति गठन करने की जानकारी निगम सचिव आरएन पटेल द्वारा दी गई। एजेंडा को स्वीकृति देते हुए इसे परिषद में रखने का निर्णय लिया गया।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 28 पंजरी प्लांट ऑडिटोरियम स्थित बाल उद्यान का नामकरण भगवान श्री सहस्त्रबाहु के नाम पर रखने संबंधित एजेंडा पर चर्चा कर इसे परिषद पर रखने की सहमति दी गई।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ नगर पालिका व्यापार अनुज्ञापन नियम 2025 की पुष्टि की गई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता के छह पात्र हितग्राहियों के आवेदनों को स्वीकृति दी गई।

इसके बाद शासन के विभिन्न पेंशन योजना के लिए प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई। इसमें इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन योजना के 12, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना के दो, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के एक एवं सुखद सहारा पेंशन के एक कुल 18 आवेदनों को स्वीकृत किया गया।

निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 42 अमलीभौंना में 22 करोड़ 35 लाख रुपए से ज्यादा की लागत से न्यू सारंगढ़ बस स्टैंड उन्नयन कार्य अंतर राज्य बस टर्मिनल निर्माण संबंधित एजेंडा पर चर्चा करते हुए एजेंडा को परिषद में रखने की सहमति दी गई।

MIC की बैठक में शहर विकास को लेकर कई तरह की चर्चांए हुई

MIC की बैठक में शहर विकास को लेकर कई तरह की चर्चांए हुई

डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति इसी तरह 7 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से सभी एसएलआरएम सेंटर के उन्नयन कार्यों को स्वीकृत किया गया। सीसी सड़क से बचत राशि का फिर से आवश्यकता अनुसार सीसी सड़क निर्माण के लिए स्थल परिवर्तन व वार्ड क्रमांक 16 में 57 लाख 28 हजार की लागत से दशरथ पान ठेला चौक से बैकुंठपुर होते हुए सतीगुड़ी चौक तक डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृत किया गया।

समिति के आवेदनों पर चर्चा गुरु घासीदास जयंती आयोजन समिति, स्टेशन चौक युवा समिति, सार्वजनिक रामलीला समिति व 30वां मड़ई महोत्सव आयोजन से संबंधित आवेदनों पर चर्चा करते हुए उक्त एजेंडा को परिषद में रखने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान एजेंडा से संबंधित एम आई सी सदस्यों द्वारा किए गए प्रश्नों के संपूर्ण जानकारी कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076676
Views Today : 628
Views Last 7 days : 4038
Views Last 30 days : 11843
Total views : 106843
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.