टॉप न्यूज़

Chhattisgarh Parking Dispute Turns Violent


छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चिंगरापगार में पार्किंग और एंट्री को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने युवकों की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।

.

घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक युवक खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए कहता नजर आ रहा है कि हम भाजपा कार्यकर्ता हैं, हम किसी से डरते नहीं हैं। वहीं, कुछ अन्य युवक पुलिस से बहस करते भी दिखाई दे रहे हैं।

आरोप है कि युवक खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए पार्टी का नाम लेकर ग्रामीणों और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने 5 युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना गरियाबंद थाना क्षेत्र की है।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

स्थानीय लोगों के वीडियो बनाने पर भड़का युवक।

स्थानीय लोगों के वीडियो बनाने पर भड़का युवक।

नाराज ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़ दिया।

नाराज ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़ दिया।

विवाद में शामिल एक वाहन भी जब्त किया गया है।

विवाद में शामिल एक वाहन भी जब्त किया गया है।

दोपहर के बाद जबरन अंदर जाने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर 3 बजे के बाद पर्यटकों का प्रवेश बंद हो जाता है। इसके बावजूद दुर्ग से आए कुछ युवक जबरन अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। वहां व्यवस्था संभाल रही स्थानीय समिति के सदस्यों ने उन्हें रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

बहस के बाद हुई मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही देर में बहस मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बाहरी युवकों ने समिति के सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए पुलिस से बहस करते दिखाई दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने वाहन में की तोड़फोड़

मारपीट की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण नाराज हो गए। गुस्साए लोगों ने युवकों के वाहन में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ युवक पुलिसकर्मियों से भी बहस करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पांचों युवकों को हिरासत में लेकर गरियाबंद थाने पहुंचाया। विवाद में शामिल एक वाहन भी जब्त किया गया है।

देर शाम तक थाने में जुटे रहे ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गरियाबंद थाने पहुंच गए। देर शाम तक वहां तनावपूर्ण माहौल बना रहा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

नशे में होने और राजनीतिक नाम लेने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद करने वाले युवक नशे की हालत में थे और भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए पुलिस पर भी दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने अभी इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

बेटे को राष्ट्रविरोधी बातें सिखाने वाला पिता गिरफ्तार: पुलिस ने हिंदुस्तान-जिंदाबाद और पाकिस्तान-मुर्दाबाद के नारे लगवाए; पत्नी पर कलमा पढ़ने बनाता था दबाव

आरोपी ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

आरोपी ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी को प्रताड़ित करने और नाबालिग बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने एक दिन के प्रोडक्शन वारंट पर जेल से बाहर लाकर घटनास्थल का निरीक्षण भी कराया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button