Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Murdered Update| Mahasamund Youth Killed Father, Brother and Ex-Boyfriend | लव-मैरिज से नाराज पिता-भाई,एक्स-बॉयफ्रेंड ने युवक को मार-डाला: घर बुलाकर पीटा, हत्या कर तालाब में फेंका, शव कब्र से निकाला गया, डीएनए टेस्ट से खुलासा – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Murdered Update| Mahasamund Youth Killed Father, Brother and Ex-Boyfriend | लव-मैरिज से नाराज पिता-भाई,एक्स-बॉयफ्रेंड ने युवक को मार-डाला: घर बुलाकर पीटा, हत्या कर तालाब में फेंका, शव कब्र से निकाला गया, डीएनए टेस्ट से खुलासा – Chhattisgarh News

By adminSeptember 27, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 71758902240 1758907802
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


युवती के पिता-भाई और एक्स-बॉयफ्रेंड ने की युवक की हत्या कर लाश तालाब में फेंक दी थी।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पत्नी ने प्रेमी और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पति को मार डाला। एक साल पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में डीएनए टेस्ट के लिए शव को कब्र से निकाला

.

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, लवली सिंह और आकाश सिंह ने भाग कर शादी की थी। जिससे युवती के परिजन नाराज थे। जबकि उसका एक्स बॉयफ्रेंड अभिनव सिंह युवती के घर का खर्च उठाता था।

युवती के परिजनों और एक्स बॉयफ्रेंड ने लवली और आकाश को घर बुलाया। विवाद के बाद उन्होंने आकाश की हत्या कर दी और शव को महासमुंद के तालाब में फेंक दिया।

पहले देखिए ये तस्वीरें…

महासमुंद पुलिस ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला और DNA टेस्ट के लिए सैंपल लिया।

महासमुंद पुलिस ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला और DNA टेस्ट के लिए सैंपल लिया।

पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए हड्डी के सैंपल लेकर भेजे हैं।

पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए हड्डी के सैंपल लेकर भेजे हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, 29 सितंबर 2024 को घोड़ारी स्थित एक तालाब में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक के सिर पर किसी ठोस वस्तु से चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लेकिन पहचान नहीं होने के कारण शव को दफना दिया गया था।

कब्र खोदकर निकाला गया शव

जांच के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस को रायपुर के खम्हारडीह में 5 जनवरी 2025 को दर्ज एक गुमशुदगी रिपोर्ट का पता चला। राज्य स्तरीय क्राइम डेटा एनालिसिस से शव का हुलिया गुमशुदा आकाश से मिलता-जुलता पाया गया। रायपुर पुलिस के समन्वय से 24 सितंबर 2025 को कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस की टीम आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए।

पुलिस की टीम आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए।

अभिनव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी

डीएनए टेस्ट और पहचान के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिससे हत्या का राज खुला। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मृतक आकाश ने लवली सिंह से लव मैरिज की थी। लवली पहले से ही अभिनव सिंह के साथ 5 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। आकाश और अभिनव दोस्त थे, लेकिन आकाश और लवली की नजदीकियां बढ़ीं।

एक्स बॉयफ्रेंड उठाता था युवती के घर का खर्चा

इस बीच अगस्त 2024 में दोनों ने भागकर शादी कर ली थी। लेकिन लवली के परिजन और अभिनव इस रिश्ते के खिलाफ थे, क्योंकि अभिनव लवली और उसके परिवार का खर्च उठाता था। 25 सितंबर 2024 को लवली के पिता ने दोनों को अभिनव के घर बुलाया। वहां पर विवाद हुआ और लवली के पिता अभिनव और भाई गौरव, वीरू ने आकाश को पीट-पीटकर मार डाला।

यूपी भागे, सोशल मीडिया पर फोटो डालती रही

हत्या के बाद शव को स्कूटी पर लादकर घोड़ारी तालाब में फेंक दिया। इसके बाद लवली ने आकाश का सामान समेटा और पिता, भाइयों के साथ यूपी के जालौन चली गई। वह सोशल मीडिया पर आकाश के साथ तस्वीरें डालती रही ताकि किसी को शक न हो।

अगस्त 2024 में लवली सिंह और आकाश सिंह ने भागकर शादी कर ली थी।

अगस्त 2024 में लवली सिंह और आकाश सिंह ने भागकर शादी कर ली थी।

हालांकि, पुलिस ने महासमुंद पुलिस ने लवली सिंह, अभिनव सिंह, अभिलाख सिंह, गौरव और वीरू को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को रायपुर के विधायक कॉलोनी, पिरदा, लाभांडी से गिरफ्तार किया गया है।

एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 103 ए, साक्ष्य छिपाने धारा 238 और 61(2) के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

………………………………………..

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

रायपुर में गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त को काट डाला:गले-पेट में गोदा चाकू, पत्थर से सिर-चेहरे को कुचला; जनवरी से अब तक 30 मर्डर

रायपुर में गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त को चाकू से गोदकर मार डाला था।

रायपुर में गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त को चाकू से गोदकर मार डाला था।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बोरी के अंदर युवक की लाश मिली। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मृतक युवक के बचपन के दोस्त हैं। तीनों दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी, लेकिन इसी बीच एक गर्लफ्रेंड को लेकर बहस हो गई। 2 दोस्तों ने मिलकर तीसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सुबह 6 बजे से ही गरमा रहे सूरज के तेवर, दोपहर 2 बजे तक पारा 39 पार

April 18, 2026

रोड और फर्जी लैब रिपोर्ट मामले में सचिव निलंबित

April 18, 2026

केसदा में प्राथमिक कृषि सहकारी समिति का गठन, किसानों में खुशी

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067741
Views Today : 79
Views Last 7 days : 984
Views Last 30 days : 4020
Total views : 88671
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.