Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Mock drill conducted to rescue people trapped in Raigarh Mahanadi | महानदी में फंसे लोगों को बचाने का मॉक ड्रिल: रायगढ़ में बचाव दल ने मोटरबोट से सुरक्षित बाहर निकाला, अभ्यास देखने लोगों की भीड़ लगी – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Mock drill conducted to rescue people trapped in Raigarh Mahanadi | महानदी में फंसे लोगों को बचाने का मॉक ड्रिल: रायगढ़ में बचाव दल ने मोटरबोट से सुरक्षित बाहर निकाला, अभ्यास देखने लोगों की भीड़ लगी – Raigarh News

By adminSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 117 2 1758859710
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पुसौर क्षेत्र के महानदी क्षेत्र में बचाव दल ने माॅक ड्रिल किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सिंगपुरी और चंघोरी में कुछ लोगों के महानदी में फंसे होने की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। मोटरबोट की सहायता से नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दरअसल यह बाढ़ आपदा राहत के तहत आयो

.

पुसौर विकासखंड के चंघोरी और सिंगपुरी में बाढ़ आपदा बचाव कार्य का मॉकड्रिल किया गया। यहां महानदी में बाढ़ आने पर प्रोटोकॉल के हिसाब से जरूरी सुरक्षा के साथ फंसे हुए लोगों के बचाने का अभ्यास किया गया।

इस दौरान मेडिकल सुविधा के लिए टीम भी तैनात रखी गई। मॉक ड्रिल में बताया गया कि किस तरह से बाढ़ आने पर टापू में फंसे लोगों को मोटर बोट की सहायता से सुरक्षित बाहर निकालना है। साथ ही पानी में डूब रहे लोगों को बचाने का और बाद में तत्काल उन्हें मेडिकल सुविधा देने का मॉक ड्रिल किया गया।

ड्रिल के दौरान स्वास्थ्य जांच करते हुए

ड्रिल के दौरान स्वास्थ्य जांच करते हुए

खोज और बचाव समेत अन्य का हुआ अभ्यास

इस दौरान गांवों में जलभराव होने जैसी आपदा परिस्थितियों में नियंत्रण कक्ष के संचालन, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का अभ्यास किया।

राहत शिविरों की पहचान, आपातकालीन सहायता स्थल, स्वास्थ्य केंद्र, खोज और बचाव, नुकसान का आंकलन, राहत एवं पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों के लिए अभ्यास किया गया।

बाढ़ आपदा बचाव दल के ड्रिल को देखने काफी लोग मौके पर मौजूद रहे

बाढ़ आपदा बचाव दल के ड्रिल को देखने काफी लोग मौके पर मौजूद रहे

अभ्यास देखने पहुंचे गांव के ग्रामीण

बाढ़ आपदा बचाव कार्य का मॉक ड्रिल सुबह किया गया। जब इसकी जानकारी गांव के ग्रामीणों को लगी तो काफी संख्या में ग्रामीण इसे देखने के लिए पहुंच गए। मॉक ड्रिल के दौरान ग्रामीणों को बाढ़ राहत के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।

इन विभाग के कर्मचारी शामिल रहे

मॉक ड्रिल में नगर सेना के जिला आपदा राहत बल ने राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, खाद्य विभाग समेत अन्य प्रशासनिक अमले के साथ मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया।

इस दौरान मोटर बोट में तैनात तैराक, चिकित्सीय सहायता में लिए डॉक्टर्स और एम्बुलेंस की टीम, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान और अन्य जरूरी इंतजामों के लिए संबंधित प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हवन पूजन के साथ 6 दिवसीय महामृत्युंजय जाप का समापन

April 18, 2026

बुनियादी सुविधाओं को तरसते महाविद्यालय:बरामदे में क्लास, पंचायत भवन में कॉलेज का दफ्तर, प्राचार्य कक्ष में बैठ रहा स्टाफ

April 18, 2026

बुनियादी सुविधाओं को तरसते महाविद्यालय:बरामदे में क्लास, पंचायत भवन में कॉलेज का दफ्तर, प्राचार्य कक्ष में बैठ रहा स्टाफ

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067691
Views Today : 27
Views Last 7 days : 932
Views Last 30 days : 3968
Total views : 88619
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.