Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Korba- Body of youth who drowned in dam found after 24 hours | कोरबा में डैम में डूबे युवक का शव मिला: पिकनिक पर भाई को बचाने कूदा था, 24 घंटे बाद शव बरामद – Korba News
Breaking News

Chhattisgarh Korba- Body of youth who drowned in dam found after 24 hours | कोरबा में डैम में डूबे युवक का शव मिला: पिकनिक पर भाई को बचाने कूदा था, 24 घंटे बाद शव बरामद – Korba News

By adminOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c443460f a9a5 447d a5ff e2cb1ee14659 1759648382010
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले के राताखार एनीकेट डैम में शनिवार को डूबे 19 वर्षीय युवक पवन सिंह का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। पवन अपने बड़े भाई श्याम सिंह को डूबने से बचाने के लिए डैम के तेज बहाव में कूद गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया था। उसका शव सर्वमंगला मंद

.

घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। पवन अपने दोस्तों और परिवार के कुछ सदस्यों के साथ डैम के किनारे पिकनिक मना रहा था। नहाने के दौरान श्याम सिंह गहरे पानी में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए पवन ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी। दोस्तों की मदद से श्याम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पवन तेज धारा में बह गया।

af457cb6 2188 4122 a860 3cc6b4254435 1759648382002

छठ घाट पर मिली लाश

डैम का जलस्तर ऊंचा होने और तेज बहाव के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। दर्री थाना स्टाफ, नगर सेना की गोताखोर टीम और स्थानीय प्रशासन ने तलाश अभियान चलाया। रविवार सुबह सर्वमंगला मंदिर के सामने छठ घाट पर कुछ लोगों ने एक बहते हुए शव को देखा। बहाव तेज होने के कारण शव आगे निकल गया, लेकिन डोंगा चला रहे कुछ लोगों ने हिम्मत कर उसे किनारे लगाया।

d25bccda 4fef 440d 8a27 4e414537deef 1759648382007

मजदूरी करता था मृतक

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान पवन सिंह के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पवन के बड़े भाई गणेश सिंह ने बताया कि पवन परिवार में सबसे छोटा था और मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करता था। सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों को बुलाकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव कलेक्टर की सख्त कार्रवाई राजस्व निरीक्षक निलंबित:सड़क मेंटेनेंस में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट किया

April 21, 2026

भारत माता स्कूल इलाके में ट्रांसफॉर्मर में आग:बिजली सप्लाई बंद, विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा

April 21, 2026

गर्मी से बचने कचरा गाड़ी में बैठीं महिलाएं देखिये VIDEO:कोरबा में वीडियो वायरल, यूजर्स ने दिए रिएक्शन्स

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068248
Views Today : 125
Views Last 7 days : 1097
Views Last 30 days : 4198
Total views : 89208
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.