Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Kondagaon- Chief Minister Rural Bus Scheme launched | कोंडागांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू: ग्रामीण अंचल को जिला मुख्यालय से जोड़ने मिलेगी यातायात सुविधा, विधायक ने किया शुभारंभ – Kondagaon News
Breaking News

Chhattisgarh Kondagaon- Chief Minister Rural Bus Scheme launched | कोंडागांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू: ग्रामीण अंचल को जिला मुख्यालय से जोड़ने मिलेगी यातायात सुविधा, विधायक ने किया शुभारंभ – Kondagaon News

By adminOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8b0cc9a5 0374 4b0a af2a 94dc9c580593 1759658836206
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



8b0cc9a5 0374 4b0a af2a 94dc9c580593 1759658836206

कोंडागांव जिले में 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ किया गया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने पुराने बस स्टैंड से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचल को जिला मुख

.

यह राज्यव्यापी योजना है, जिसकी शुरुआत शनिवार को जगदलपुर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बसों को हरी झंडी दिखाकर की थी। कोंडागांव जिले में योजना के तहत पहली बस सेवा सुंदर ट्रेवल्स की ओर से प्रारंभ की गई है। शुरुआती चरण में बस का संचालन कोंडागांव से विश्रामपुरी मार्ग पर किया जा रहा है।

यह बस प्रतिदिन सुबह 7 बजे विश्रामपुरी से कोंडागांव के लिए रवाना होगी और वापसी में सुबह 10 बजे कोंडागांव से विश्रामपुरी जाएगी। इस प्रकार प्रतिदिन दो फेरे लगाए जाएंगे। इससे उन ग्रामीण क्षेत्रों को सीधी बस सुविधा उपलब्ध होगी जहां पहले परिवहन सेवाएं सीमित थीं।

हजारों ग्रामीणों को मिलेगी सीधी परिवहन सुविधा

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि अगले चरण में विकासखंड माकड़ी के क्षमतापुर से कोंडागांव तक भी मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के अंतर्गत बस सेवा प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। इससे दूरस्थ अंचलों के हजारों ग्रामीणों को सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी और जिला मुख्यालय तक उनकी पहुंच आसान होगी।

विधायक लता उसेंडी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास को नई गति मिल रही है। ग्रामीण बस योजना इसका एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जो गांव और शहर के बीच की दूरी कम करेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में किराना दुकान में लगी आग…VIDEO:बढ़ईपारा इलाके में आग लगने से हडकंप, पुलिस-फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई

June 4, 2026

Kondagaon Doctor Drunk Duty Controversy

June 4, 2026

लापता महिला का शव खेत की कब्र से मिला:खोदकर निकाला गया बाहर, धमतरी में बेटे ने की मां की पहचान

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072832
Views Today : 24
Views Last 7 days : 1358
Views Last 30 days : 5714
Total views : 96358
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.