Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Khairagarh Elderly man burnt alive in Para fire | पैरा के ढेर में मिली बुजुर्ग की जली लाश: आग की लपटें देख खेत पहुंचे थे ग्रामीण; खैरागढ़ में 2 दिन में दूसरी घटना – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Khairagarh Elderly man burnt alive in Para fire | पैरा के ढेर में मिली बुजुर्ग की जली लाश: आग की लपटें देख खेत पहुंचे थे ग्रामीण; खैरागढ़ में 2 दिन में दूसरी घटना – Chhattisgarh News

By adminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 11 31767023661 1767027611
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मानपुर नाका क्षेत्र में खेत में रखे पैरा में बुजुर्ग की जली लाश मिली।

खैरागढ़ जिले के एक खेत में रखे पैरा (भूसा) के ढेर के बीच लाश बरामद हुई। खेत से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। पैरा के बीच मानव शव दिखाई देने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि जला हुआ शव 95 साल के बुजुर्

.

अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ये हादसा है या कोई साजिश। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना गंडई थाना के मानपुर नाका क्षेत्र की है।

पैरा में जलकर मौत की 2 दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार को बलौदाबाजार जिले में पराली की आग में एक महिला जिंदा जल गई थी। बताया जा रहा है कि महिला धुएं की चपेट में आकर बेहोश हुई और खेत में गिर पड़ी। करीब 2 घंटे तक आग में जलती रही।

पहले देखिए ये तस्वीरें…

खेत से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे।

खेत से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे।

बुजुर्ग खेत के पास ही रहता था। ये हादसा है या कोई साजिश पुलिस जांच कर रही है।

बुजुर्ग खेत के पास ही रहता था। ये हादसा है या कोई साजिश पुलिस जांच कर रही है।

खेत में रखे पैरा (भूसा) के ढेर के भीतर जला हुआ शव मिला।

खेत में रखे पैरा (भूसा) के ढेर के भीतर जला हुआ शव मिला।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मानपुर नाका क्षेत्र में सोमवार सुबह खेत से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें जली हुई लाश मिली। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

जांच के दौरान शव के पास मिली छड़ी और अन्य पहचान के आधार पर मृतक की पहचान दुर्जनराम वर्मा (95 वर्ष) के रूप में हुई है। वे मानपुर नाका क्षेत्र के धरसिया वर्मा के बेटे थे।

आग लगने की वजह अब तक साफ नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्जनराम वर्मा उसी खेत के आसपास रहते थे, जहां यह घटना हुई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी और बजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पैरा में जले शव की पहचान दुर्जनराम वर्मा के रूप में हुई है। (फाइल फोटो)

पैरा में जले शव की पहचान दुर्जनराम वर्मा के रूप में हुई है। (फाइल फोटो)

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर सबूत जुटाए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच चल रही है। शुरुआती जांच में हादसा, लापरवाही या किसी आपराधिक साजिश तीनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। खैरागढ़ एडिशनल एसपी नितेश गौतम ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। सभी एंगल से जांच की जा रही है।

…………………………….

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

पराली की आग में जिंदा जली महिला…VIDEO:बलौदाबाजार में चारा लेने गई थी, धुएं से बेहोश होकर खेत में गिरी, 2 घंटे तक जलती रही

चारा लेने गई महिला धुएं से हुई बेहोश, आग की चपेट में आने महिला की मौत

चारा लेने गई महिला धुएं से हुई बेहोश, आग की चपेट में आने महिला की मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पराली की आग में एक महिला की जिंदा जल गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने खेत में चारा (पैरा) लेने गई थी। उसी समय आसपास के खेतों में पराली जलाई जा रही थी, जिससे पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया था। तेज धुएं के कारण महिला को सांस लेने में दिक्कत हुई। वह बेहोश होकर खेत में गिर पड़ी। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076509
Views Today : 384
Views Last 7 days : 3794
Views Last 30 days : 11599
Total views : 106599
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.