जगदलपुर से रायपुर जा रहे सराफा कारोबारी से 30 लाख की उठाईगिरी हो गई।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में सराफा कारोबारी से 30 लाख की उठाईगिरी हुई है। अज्ञात बदमाशों ने चांदी के सिक्के और कैश से भरा बैग पार कर दिया। व्यापारी बस के जरिए जगदलपुर से रायपुर जा रहा था। मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है।
.
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सराफा कारोबार से जुड़े हुए हैं। व्यापार के सिलसिले में रविवार सुबह रायपुर के लिए निकले थे। जब वो कांकेर में टॉयलेट के लिए उतरे तो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। पीड़िता कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मनीष ट्रैवल्स की बस में व्यापारी सफर कर रहे थे।

दुर्ग पासिंग बस जगदलपुर से रायपुर के लिए निकली थी।

बस स्टाफ से पुलिस ने पूछताछ की।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, व्यापारी मोती लाल जैन (73) जगदलपुर के रहने वाले हैं। मेन रोड पर ही अरिहंत ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 13 दिसंबर की रात करीब 11 बजे जगदलपुर पुराने बस स्टैंड (सिटी कोतवाली के पास) से मनीष बस (CG 07 CK 9691) में लोवर सीट एल-19 पर सवार होकर रायपुर जा रहे थे।
बैग में करीब 29 लाख 6 हजार रुपए कैश और 328 ग्राम चांदी के सिक्के रखे हुए थे। रात करीब 3:45 बजे बस कांकेर के पास नई मकड़ी ढाबा में रुकी। इसी दौरान वो टॉयलेट जाने के लिए बस से नीचे उतरे और अपना बैग सीट पर ही छोड़ दिया।
बैग के थैले में रखे थे चांदी के सिक्के
करीब 4-5 मिनट बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि बैग की चैन खुली हुई थी। जांच करने पर बैग के अंदर रखा सफेद रंग का थैला गायब मिला। जिसमें चांदी के सिक्के और कैश थे। ऐसे में उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। हंगामे के बाद वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और कारोबारी और लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस यह जांच कर रही है कि चोरी बस के भीतर हुई या किसी बाहरी व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया।
किए गए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट के वेरिफिकेशन
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस में कोई बाहरी व्यक्ति घुसा था या चोरी को बस के भीतर मौजूद किसी यात्री ने अंजाम दिया है। एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा का कहना है कि मनीष ट्रेवल्स की बस में वारदात को अंजाम दिया गया है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट के वेरिफिकेशन किए गए हैं। बस सवार यात्रियों से भी पूछताछ की गई है। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। ड्राइवर-हेल्पर और बाकी लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
…………………………………….
क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में सराफा कारोबारी से 90 लाख की उठाईगिरी: बस में सफर के दौरान गहने-कैश से भरा बैग लेकर भागे; अंबिकापुर से रायपुर लौट रहा था

अंबिकापुर से रायपुर लौट रहे सराफा कारोबारी से 90 लाख की उठाईगिरी हो गई।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार देर रात सराफा कारोबारी से 90 लाख की उठाईगिरी हुई है। अज्ञात बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात और कैश से भरा बैग पार कर दिया। व्यापारी बस के जरिए अंबिकापुर से रायपुर जा रहा था। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
<
