Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Kanker – Girlfriend seen roaming around sitting on boyfriend’s lap | चलती स्कूटी पर कपल का KISS करने का VIDEO: बॉयफ्रेंड के गोद पर बैठी गर्लफ्रेंड, कांकेर में लिपटकर घूमती रही, दंतेवाड़ा में रीलबाजों का कटा चालान – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Kanker – Girlfriend seen roaming around sitting on boyfriend’s lap | चलती स्कूटी पर कपल का KISS करने का VIDEO: बॉयफ्रेंड के गोद पर बैठी गर्लफ्रेंड, कांकेर में लिपटकर घूमती रही, दंतेवाड़ा में रीलबाजों का कटा चालान – Chhattisgarh News

By adminOctober 8, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
34 1 1759918869
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कांकेर में चलती स्कूटी पर कपल रोमांस करते दिखे।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चलती स्कूटी पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड के गोद पर बैठकर घूमती दिख रही। कुछ जगहों पर KISS करते भी नजर आ रहे हैं। रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली थाना क्

.

वहीं, दंतेवाड़ा जिले में कुछ लोगों ने इनोवा कार पर चढ़कर, कार खींचते हुए, फाटक पर लटककर एक रील बनाई है। हीरोगिरी दिखाते ये जब रील वायरल हुई है। ट्रैफिक पुलिस युवकों के घरों तक पहुंच गई। कार को जब्त कर करीब 3 हजार 100 रुपए का चालान काटा है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पहले रोमांस जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…

कपल बिना नंबर प्लेट की स्कूटी में घूमते दिखे।

कपल बिना नंबर प्लेट की स्कूटी में घूमते दिखे।

राइड के दौरान बिना हेलमेट के ही सड़क स्कूटी चला रहे हैं।

राइड के दौरान बिना हेलमेट के ही सड़क स्कूटी चला रहे हैं।

पहला मामला- कांकेर में किस करते कपल का VIDEO वायरल

दरअसल, पहला मामला कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मंगलवार की रात कांकेर के बीच कपल चलती स्कूटी पर रोमांस करते नजर आए। इसका वीडियो एक कार सवार ने बना लिया। कार सवार ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कपल बिना नंबर प्लेट वाली सफेद स्कूटी में नजर आ रहे हैं। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड के गोद पर बैठी हुई दिखाई दे रही है। राइड के दौरान दोनों ने हेलमेट नहीं पहना है। चलती स्कूटी पर कपल आपस में इतने मशगूल थे कि इन्हें बाजू से गुजर रही गाड़ियों का भी डर नहीं था।

बॉयफ्रेंड के गोद पर बैठी दिखी गर्लफ्रेंड। इस दौरान किस करते भी नजर आए।

बॉयफ्रेंड के गोद पर बैठी दिखी गर्लफ्रेंड। इस दौरान किस करते भी नजर आए।

स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की हरकतें समाज के लिए गलत संदेश देती है और शहर की छवि भी धूमिल होती है। उन्होंने इस मामले में पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने कहा कि चलती स्कूटी पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा।

दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक ने कार से बनाई रील।

दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक ने कार से बनाई रील।

दूसरा मामला दंतेवाड़ा का

वहीं दूसरा मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां 6 लड़के इनोवा कार ( CG18 K6300) पर स्टंट कर रहे थे। इनमें एक ड्राइविंग सीट पर बैठ कर गाड़ी चला रहा था। दूसरा कार को खींच रहा था। तीसरा दरवाजे पर लटका हुआ था और चौथा गाड़ी के ऊपर खड़ा था।

इसके साथ ही पांचवां कार की डिग्गी पर बैठा था और छठवां युवक बोनट पर लेटा हुआ था। सोशल मीडिया में ट्रेंड के चलते इन्होंने भी रील बनाई और वायरल कर दी, जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले वाहन का पता लगाया। इसके बाद इनकी शिनाख्त की गई।

ट्रैफिक पुलिस सीधे वाहन मालिक के घर पहुंच गई। इनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, , 119/177, 21(6), 194(B) के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही 3100 रुपए का चालान भी काटा गया। इन्होंने दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया।

इस मामले में ट्रैफिक पुलिस प्रभारी प्रह्लाद साहू ने बताया कि, इस प्रकार के स्टंट बाजी से लोगों में गलत संदेश जाता है। कम उम्र के युवा ज्यादातर इसके शिकार होते हैं, इसलिए स्टंट बाजों पर कार्रवाई कर समझाइश दी गई है।

……………………..

इससे जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें….

1. बुलेट की टंकी पर बैठकर बॉयफ्रेंड से लिपटी लड़की VIDEO:भिलाई की सड़कों पर घूमते रहे, ASP बोलीं- सस्ती लोकप्रियता का गलत तरीका

भिलाई सेक्टर 10 की सड़क पर चलती बुलेट पर रोमांस का वीडियो वायरल हुआ था।

भिलाई सेक्टर 10 की सड़क पर चलती बुलेट पर रोमांस का वीडियो वायरल हुआ था।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सेक्टर-10 में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कपल चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहा है। युवक बाइक (नंबर CG 07-CQ 7820) चला रहा और युवती बाइक की टंकी पर बैठे युवक से लिपटी दिख रही। पढ़ें पूरी खबर…

2. बाइक पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के KISS का VIDEO:बिलासपुर में CIMS के पीछे रिवर-व्यू में कपल का रोमांस, कार की सन-रूफ खोलकर स्टंट कर रहे युवक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कपल किस करते कैमरे में कैद हुए थे।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कपल किस करते कैमरे में कैद हुए थे।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अरपा रिवर व्यू किनारे बाइक पर बैठकर लिप-किस करने का वीडियो सामने आया है। इसके साथ ही शहर में कार की सन-रूफ खोलकर स्टंट करते युवक भी कैमरे में कैद हुए हैं। इन दोनों मामलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटा:गाजर गांव में 31 अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

June 5, 2026

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

मुंगेली में दो कृषि केंद्रों पर कार्रवाई:अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबन, उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072852
Views Today : 2
Views Last 7 days : 1174
Views Last 30 days : 5688
Total views : 96379
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.