Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Kanker – 2 children drowned in a pond | कांकेर में तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत: खेलते-खेलते तालाब पहुंचे, नहाने के दौरान हादसा, रिश्ते में मामा-भांजा थे – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Kanker – 2 children drowned in a pond | कांकेर में तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत: खेलते-खेलते तालाब पहुंचे, नहाने के दौरान हादसा, रिश्ते में मामा-भांजा थे – Chhattisgarh News

By adminNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cover 1 1762158349
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम लीलेझर की है।

.

मृतकों की पहचान चंद्रहास कोरेटी (7) और सूर्यकांत परतेती (9) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में समा गए। जब तक ग्रामीण उन्हें बाहर निकालते दोनों की मौत हो चुकी थी।

comp 43 1762158452

मृतक रिश्ते में मामा-भांजा थे

दरअसल, सूर्यकांत के पिता दुर्योधन परतेती ​​​​पेशे से किसान हैं। जबकि चंद्रहास कोरेटी मूल रूप से बालोद जिले के ग्राम जिलेवाही का रहने वाला था। वह अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। दोनों रिश्ते में भाई लगते थे।

रविवार दोपहर दोनों घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों गांव के तालाब तक पहुंच गए और नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। उसी समय तालाब में मौजूद एक महिला ने बच्चों को डूबते देखा और मदद के लिए शोर मचाया।

ग्रामीणों मशक्कत के बाद दोनों को निकाला बाहर

महिला की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत तालाब पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और फौरन चारामा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पीएम कराकर शवों को परिजनों को सौंपा

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और पुलिस भी मौके पहुंची। पुलिस दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि सूचना पर टीम अस्पताल पहुंची थी। जहां डूबने से मौत की जानकारी मिली।

दोनों बच्चों के शवों का पीएम कराकर परिजनों सौंप दिया गया। मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

………………………………………

हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में पानी में डूबने से 5 बच्चों की मौत: अंबागढ़ में तालाब में नहाते वक्त डूबे, जगदलपुर में पैर फिसला, पत्थर खदान में गिरे

छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर में 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी, जबकि जगदलपुर में 2 बच्चे डूब गए थए।

छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर में 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी, जबकि जगदलपुर में 2 बच्चे डूब गए थए।

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में रविवार को तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे, तभी गहरे पानी में समा गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मामला अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

43 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर:निहारिका बारिक को गृह और ऋचा शर्मा को पंचायत विभाग की कमान, 7 जिलों के कलेक्टर बदले

May 7, 2026

बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शाम की फ्लाइट शुरू, पहले ही दिन 80% बुकिंग पूरी; किराया आसमान पर

May 7, 2026

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069710
Views Today : 13
Views Last 7 days : 566
Views Last 30 days : 3691
Total views : 90754
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.