जशपुर में जमीनी विवाद में चलते दो लोगों की हत्या कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरुवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को मार डाला, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पहले पक्ष के एक शख्स को मौत मार डाला। इस घटन
.
मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। मृतकों के पहचान पाकरगांव के बैगापारा मे चकरो यादव (52) और पुस्तम उर्फ नान्ही नागवंशी (30) के रूप में हुई है। जो कि खेती करते थे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
देखिए पहले ये तस्वीरें…

घटनास्थल पर खून के धब्बों को बोरे से डंका गया।

हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है, सड़कों पर दोनों पक्षों के लोग नजर आए।

दूसरे पक्ष के लोग घर के बाहर बैठे नजर आए।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, पाकरगांव में सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। यह विवाद गिरोधर यादव के घर के पीछे की सरकारी जमीन के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से चल रहा था। गिरोधर यादव ने इस भूमि का पट्टा अपने नाम करवा लिया था।
ऐसे में दूसरे पक्ष में न्यायालय में मामला दायर किया था। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे दूसरे पक्ष के करीब 12 लोग हथियारों के साथ गिरोधर यादव के घर पहुंचे। उन्होंने घर का दरवाजा और खिड़कियां तोड़ने का प्रयास किया। उस समय गिरोधर घर के अंदर मौजूद था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसने अपने बड़े भाई चकरो यादव को मदद के लिए कॉल किया। जैसे ही चकरो यादव मौके पर पहुंचा। ऐसे में दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जमीनी विवाद में हत्या की वारदात पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।
: हमले की सूचना पाकर कीर्तन छोड़ पहुंचे ग्रामीण
इसी दौरान गांव में पास ही यादव समाज का एक कीर्तन कार्यक्रम चल रहा था। जब कीर्तन में शामिल लोगों को हमले की सूचना मिली, तो बड़ी संख्या में वे घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन दूसरे पक्ष के लोग भाग निकले। हालांकि, उनमें से एक युवक नान्ही नागवंशी लोगों के हाथ लग गया।
कुल्हाड़ी से हमला, युवक की मौत
इसके बाद उसे जमकर पीटा गया और उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना की मिलते ही पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडेय अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिचवेशन तो कंट्रोल किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
इस मामले में पत्थलगांव थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
………………………………………..
क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
पत्थर-सब्बल-लाठी से पीट-पीटकर किसान को मार डाला, LIVE VIDEO: पड़ोसी ने बेटों संग मिलकर की हत्या; बिलासपुर में रास्ता बनाने को लेकर हुआ विवाद

सब्बल, पत्थर और डंडे से पीट-पीटकर युवक को उतार दिया मौत के घाट।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक किसान की हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें पड़ोस के एक ही परिवार के चार लोगों ने मिलकर पत्थर, लाठी और सब्बल से किसान युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कब्जे की जमीन पर रास्ता बनाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में श्याम अंचल उसकी पत्नी और दो बेटों को गिरफ्तार किया है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…
<
