Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Janjgir Champa Bilaspur 5 people drowned in hasdeo river | हसदेव नदी में डूबे 5 लोग…2 को बचाया, 3 लापता: बिलासपुर-जांजगीर चांपा से पिकनिक मनाने आए थे, नहाते समय गहराई में समा गए – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Janjgir Champa Bilaspur 5 people drowned in hasdeo river | हसदेव नदी में डूबे 5 लोग…2 को बचाया, 3 लापता: बिलासपुर-जांजगीर चांपा से पिकनिक मनाने आए थे, नहाते समय गहराई में समा गए – Chhattisgarh News

By adminOctober 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 20 1759603146
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी में 5 लोग डूब गए। 2 लोगों को बचा लिया गया है।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को हसदेव नदी में 5 लोग डूब गए। इनमें एक युवक और एक युवती को बचा लिया गया है, जबकि 3 लोग लापता हैं। सभी लोग पिकनिक मनाने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। आज रविवा

.

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम करीब 5-6 बजे की है। लापता लोगों में बिलासपुर के 2 युवक और एक युवती शामिल हैं, जबकि बचाए गए लोगों में एक जांजगीर-चांपा जिले का युवक और बिलासपुर की रहने वाली एक युवती शामिल है। ASP उमेश कश्यप ने हादसे की पुष्टि की है।

पहले ये तस्वीरें देखिए…

पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव के पास हसदेव नदी में 5 लोग डूब गए। इनमें 3 लोग लापता हैं।

पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव के पास हसदेव नदी में 5 लोग डूब गए। इनमें 3 लोग लापता हैं।

हसदेव नदी में 5 लोग डूब गए। इनमें एक युवक और एक युवती को बचाया गया है।

हसदेव नदी में 5 लोग डूब गए। इनमें एक युवक और एक युवती को बचाया गया है।

पिकनिक मनाने के लिए हसदेव नदी किनारे आए युवक और युवती की तस्वीर। (फाइल फोटो)

पिकनिक मनाने के लिए हसदेव नदी किनारे आए युवक और युवती की तस्वीर। (फाइल फोटो)

जानिए कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, 3 युवक और 2 युवतियां देवरी गांव पिकनिक स्पॉट आए थे। शाम करीब 6 बजे के आसपास पांचों लोग नदी में नहाने के लिए उतरे। इस दौरान हल्का अंधेरा होने की वजह से युवक-युवतियों को गहराई का अंदाजा नहीं हो सका, वह ज्यादा गहराई की ओर चले गए।

इस दौरान युवक-युवती नदी की तेज बहाव में बहने और गहराई में डूबने लगे। नदी किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने जैसे ही डूबते देखा तुरंत छलांग लगाई और बचाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने सिर्फ एक युवती और एक युवक को ही बचा पाए, जबकि 2 युवक और एक युवती तेज बहाव में बह गए।

5 1759590224

स्थानीय लोगों ने दी पंतोरा पुलिस को सूचना

इस दौरान स्थिति बिगड़ते ही स्थानीय लोगों ने पंतोरा चौकी पुलिस को फौरन सूचना दी। पुलिस के पहुंचते तक अंधेरा ज्यादा हो गया। गोताखोरों की टीम पानी में उतरी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस और SDRF की टीम लगातार तलाश करती रही। अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक नदी से बचाए गए युवक और युवती को गांव के ही प्राथमिक स्कूल में रखा गया है। वहीं लापता युवक युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजन बिलासपुर से निकल गए हैं। रविवार सुबह से खोजबीन की जाएगी।

मामले में ASP उमेश कश्यप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना के गोताखोर दल मौके पर पहुंच गए हैं। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन हमारी टीम लगातार कोशिश कर रही है। नदी के नीचे इलाके में भी सूचना दे दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

परसाभदेर में बस स्टैंड जमीन STP को देने पर आपत्ति:पूर्व नपा अध्यक्ष विक्रम पटेल सहित आम जनता ने दर्ज कराई शिकायत

April 21, 2026

अंबिकापुर-कटघोरा फोरलेन NH पर बनेगा एनिमल कारिडोर, लखनपुर में बायपास:नया डीपीआर बनाने परिवहन मंत्री का निर्देश, टीएस सिंहदेव ने दिया था सुझाव

April 21, 2026

धमतरी में 72 लाख का गांजा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे, वन विभाग ने चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068239
Views Today : 115
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 4188
Total views : 89198
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.