Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Intoxicated teacher returns to school in Raigarh | शराब के नशे में टुन्न होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक…VIDEO: बच्चों के सामने किया हंगामा, प्रिंसिपल ने गाली-गलौज से रोका तो बोला–ईश्वर ने दिया है अधिकार – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Intoxicated teacher returns to school in Raigarh | शराब के नशे में टुन्न होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक…VIDEO: बच्चों के सामने किया हंगामा, प्रिंसिपल ने गाली-गलौज से रोका तो बोला–ईश्वर ने दिया है अधिकार – Chhattisgarh News

By adminOctober 10, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 217 1760091696
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


शराब के नशे में स्कूल में हंगामा करते हुए शिक्षक महेश राम सिदार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में टुन्न होकर स्कूल पहुंच गया और वहां गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। स्कूल के स्टाफ ने हंगामा कर रहे टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

.

घटना के बाद स्कूल के प्राचार्य ने इसकी शिकायत लैलूंगा थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, नशे में धुत टीचर का नाम महेश राम सिदार है, जो लैलूंगा ब्लॉक के लारीपाली गांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल में व्याख्याता एलबी के पद पर पोस्टेड है। वायरल वीडियो में हंगामा कर रहे शिक्षक को प्राचार्य जब समझा रहे थे तो वे जोर-जोर से चिल्लाले लगा। शिक्षक ने कहा, बोलने का अधिकार नहीं है मेरेको। भगवान ने दिया है, ईश्वर ने दिया है।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

शराब के नशे में शिक्षक ने स्कूल में छात्राओं के सामने किया गाली-गलौज

शराब के नशे में शिक्षक ने स्कूल में छात्राओं के सामने किया गाली-गलौज

स्टाफ की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम

स्टाफ की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम

स्कूल में हंगामा करते शिक्षक को पुलिस ने थाने पहुंचाया

स्कूल में हंगामा करते शिक्षक को पुलिस ने थाने पहुंचाया

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, घटना गुरुवार की है। जानकारी के अनुसार, स्वामी आत्मानंद स्कूल में जब सुबह की क्लास चल रही थी, तभी वहां शिक्षक महेश राम सिदार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। उन्होंने अटेंडेंस रजिस्टर में सिग्नेचर किया और फिर वहां से चला गया।

इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे जब कक्षा नौवीं का 5वां पीरियड चल रहा था, तब महेश राम फिर से स्कूल आ गया और दूसरे टीचर की क्लास में घुसकर बच्चों को डांटने लगा।

जब इस बात की जानकारी प्राचार्य को मिली, तो वे तुरंत कक्षा में पहुंचे और उन्हें बाहर जाने को कहा। लेकिन नशे में धुत महेश राम गुस्सा हो गया और प्राचार्य समेत अन्य स्टाफ से उलझने लगा। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं माने।

स्कूल में बच्चों के सामने चीखते-चिल्लाते हुए शिक्षक

स्कूल में बच्चों के सामने चीखते-चिल्लाते हुए शिक्षक

डायल 112 को दी गई सूचना, पुलिस ले गई शिक्षक को थाने

जब स्कूल में हंगामा बढ़ गया, तो स्टाफ ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम स्कूल पहुंची और नशे में हंगामा कर रहे टीचर महेश राम को अपने साथ थाने ले गई।

कुछ देर बाद स्कूल के प्राचार्य ने इस घटना की जानकारी शिक्षा विभाग को दी और लैलूंगा थाने में भी इसकी सूचना दी।

पहले भी कर चुके हैं हंगामा

थाने में दी गई लिखित शिकायत में बताया गया है कि यह पहली बार नहीं है जब शिक्षक महेश राम ने शराब के नशे में हंगामा किया हो। इससे पहले भी वे शराब के नशे में हंगामा कर चुके हैं।

बताया जा रहा है कि नशे में होने पर वे छात्रों और स्कूल स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करते हैं और माहौल खराब करते हैं।

शराब के नशे में धुत्त शिक्षक को कई बार समझाइश दिया गया

शराब के नशे में धुत्त शिक्षक को कई बार समझाइश दिया गया

किसी की समझाने पर भी नहीं माने शिक्षक

स्कूल के प्राचार्य बलराम प्रसाद नायक ने बताया कि शिक्षक महेश राम को शराब के नशे में देखकर उनसे कहा गया कि वे कक्षा से बाहर रहें। लेकिन वे नहीं माने और हंगामा करने लगे।

अन्य स्टाफ ने भी कई बार उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं माने। हालात को देखते हुए थाने में सूचना दी गई।

मामले की जांच जारी

लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि लारीपाली स्कूल में शिक्षक द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने की लिखित शिकायत मिली है। इस शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

…………………………………….

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

नशे में टेबल पर सिर रखकर सोया शिक्षक…VIDEO:लेटर में लिखा-मैं शराब पीकर स्कूल नहीं आऊंगा; महासमुंद में रोज नशे में आता है टीचर

महासमुंद जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा।

महासमुंद जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। कुर्सी पर बैठते ही सो गया। ग्रामीणों ने स्कूल में आकर टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला पटेवा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में चापड़ से काटा पत्नी का गला:कैरेक्टर पर करता था शक, दूसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर किया झगड़ा फिर कर दी हत्या

June 16, 2026

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074336
Views Today : 912
Views Last 7 days : 5443
Views Last 30 days : 9769
Total views : 101969
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.