Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Illegal brick kiln water tank collapses, two women dead | बालोद में अवैध ईंट भट्ठे की पानी टंकी ढही: दो महिलाओं की मौत, बच्ची गंभीर, नहाते समय हुआ हादसा, बलौदाबाजार के थे निवासी – Balod News
Breaking News

Chhattisgarh: Illegal brick kiln water tank collapses, two women dead | बालोद में अवैध ईंट भट्ठे की पानी टंकी ढही: दो महिलाओं की मौत, बच्ची गंभीर, नहाते समय हुआ हादसा, बलौदाबाजार के थे निवासी – Balod News

By adminDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 11 at 103509 am 1765431427
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में चिखली डैम के पास स्थित ग्राम नर्राटोला में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठे की पानी टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 4 साल की एक मासूम गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया

.

मृतकों की पहचान चन्द्रकला डहरिया पति निंदकुमार (45) और आशा बारले पति सूरज बारले (29) के रूप में हुई है। घायल अनुष्का (4) आशा बारले की बेटी है। घटना डौंडी थाना क्षेत्र की है।

whatsapp image 2025 12 11 at 103509 am 1 1765431451

मलबे में दबकर गई दो महिलाओं की जान

बुधवार सुबह करीब 9 बजे तीनों पानी टंकी के नीचे नहाने के लिए बैठी थीं। इसी दौरान कमजोर और जर्जर हो चुकी ईंट-सीमेंट की टंकी अचानक भरभराकर गिर पड़ी। इस कारण तीनों मलबे में दब गईं। मौके पर मौजूद मजदूरों ने तुरंत उन्हें निकालकर दल्लीराजहरा के संजीवनी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

अपराध दर्ज किया जाएगा – डौंडी टीआई

दल्लीराजहरा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शून्य में मामला दर्ज कर डायरी डौंडी थाने को भेज दी है। डौंडी टीआई उमा ठाकुर ने बताया कि, डायरी मिलते ही अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुष्टि की कि पानी टंकी गिरने से मौत हुई है।

भट्टा था अवैध, पंचायत ने नहीं दी थी अनुमति

नर्राटोला के सरपंच हिंसा राम चिराम ने बताया कि, ईंट भट्ठा अवैध रूप से संचालित हो रहा था। उनके अनुसार पंचायत ने किसी तरह की अनुमति या NOC जारी नहीं की थी। यहां लगभग 10 से 15 परिवार ईंट बनाने का काम कर रहे थे। 3 एकड़ की इस जमीन पर दल्लीराजहरा के ठेकेदार राकेश पांडे भट्ठा चला रहा था।

हादसे के बाद जागा खनिज विभाग, अब होगी कार्रवाई

खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू ने बताया कि नर्राटोला में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठे पर कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग की टीम आज मौके का निरीक्षण करेगी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां से अवैध खनन या अवैध भट्ठों की शिकायत मिल रही है वहां लगातार कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जामड़ीपाठ देव जात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब:15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, 18 गांव के देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

June 21, 2026

BJP नेता को जिंदा जलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस:कोरिया के पटना में पुलिस ने निकाली रैली, पूर्व विधायक बोले-कानून व्यवस्था ध्वस्त

June 21, 2026

रायपुर ग्रामीण पुलिस की सरप्राइज चेकिंग:सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिकों और किरायेदारों का सत्यापन; प्रवासी मजदूरों के दस्तावेज जांचे

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074885
Views Today : 76
Views Last 7 days : 4932
Views Last 30 days : 9383
Total views : 102969
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.