Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh IAS Ranu Sahu Properties Attached
Breaking News

Chhattisgarh IAS Ranu Sahu Properties Attached

By adminApril 24, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777006300 comp 1 2 1777003418
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट ने संपत्ति अटैच करने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं को खारिज कर दी है। - Dainik Bhaskar

हाईकोर्ट ने संपत्ति अटैच करने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं को खारिज कर दी है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा रहीं कलेक्टर और निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू के रिश्तेदारों की संपत्ति अटैच करने के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल ने अपने फैसले में कहा कि अपराध से पहले खरीदी गई संपत्ति भी अटैच की जा सकती है।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में सीधे सबूत होना जरूरी नहीं है। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर भी कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल कोल लेवी वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग केस में रानू साहू आरोपी है। जांच के दौरान ED को पता चला कि रानू साहू ने अवैध लेन-देन कर अपने रिश्तेदारों के नाम पर संपत्ति अर्जित की है।

जांच के बाद ED ने रानू साहू के रिश्तेदार तुषार साहू, पंकज कुमार साहू, पीयूष कुमार साहू, पूनम साहू, अरुण कुमार साहू, लक्ष्मी साहू, सहलिनी साहू और रेवती साहू की करोड़ों की संपत्तियों को अटैच किया है। जिसके खिलाफ रिश्तेदारों ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर की थी। साथ ही अटैच संपत्तियों को मुक्त कराने की मांग की थी।

image 1777002608

ED की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई मुहर

याचिकाकर्ताओं का कहना था कि संबंधित संपत्तियां रानू साहू के कलेक्टर बनने से पहले खरीदी गई थी, इसलिए उन्हें अटैच करना गलत है। साथ ही यह भी दलील दी गई कि एफआईआर में उनका नाम शामिल नहीं है और अपीलेट ट्रिब्यूनल की ओर से अपील खारिज करना भी अनुचित है। हालांकि हाईकोर्ट ने इन सभी तर्कों को स्वीकार नहीं किया।

image 1777002738

हाईकोर्ट बोला- मनी लांड्रिंग केस में संपत्ति अटैच करने का है अधिकार

डिवीजन बेंच ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि अपराध से पहले खरीदी गई संपत्ति भी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत स्वतः सुरक्षित नहीं मानी जा सकती। कानून के तहत जुर्म से हुई कमाई की परिभाषा केवल अवैध संपत्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी समतुल्य कीमत की संपत्ति भी इसमें शामिल होती है।

ऐसी स्थिति में अगर वास्तविक अवैध कमाई का पता नहीं चल पाता, तो एजेंसियां बराबर मूल्य की अन्य संपत्तियों को भी अटैच कर सकती हैं। भले ही वे पहले कानूनी रूप से खरीदी गई हो।

डिवीजन बेंच ने कहा कि अपराध से पहले खरीदी गई संपत्ति भी अटैच की जा सकती है।

डिवीजन बेंच ने कहा कि अपराध से पहले खरीदी गई संपत्ति भी अटैच की जा सकती है।

सीधे सबूत जरूरी नहीं, परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर्याप्त

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों में सीधे साक्ष्य मिलना अक्सर कठिन होता है, क्योंकि लेन-देन कठिन और इनडायरेक्ट तरीके से किए जाते हैं। फाइनेंशियल एनालिसिस, संपत्ति खरीद की टाइमलाइन और वैध आय के अभाव जैसे परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर भी यह माना जा सकता है कि संपत्ति और अपराध से हुई कमाई के बीच प्रारंभिक संबंध है।

इन सभी तथ्यों के आधार पर हाईकोर्ट ने ED की कार्रवाई को सही ठहराते हुए रानू साहू के रिश्तेदारों की ओर से दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दी है।

………………………

रानू साहू से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

कोयला घोटाला…सौम्या-रानू और सूर्यकांत को SC से रेगुलर जमानत: पहले अंतरिम जमानत पर बाहर थे, राज्य से बाहर रहने की शर्त अब भी लागू

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या, रानू और सूर्यकांत को रेगुलर जमानत दी।

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या, रानू और सूर्यकांत को रेगुलर जमानत दी।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रमुख आरोपी सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी समेत अन्य आरोपियों को रेगुलर जमानत दे दी है। इससे पहले ये सभी आरोपी अंतरिम जमानत पर बाहर थे। यह जमानत मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जयमाला बगाची की पीठ से मिली है। कोर्ट ने जमानत देते हुए आरोपियों को राज्य से बाहर रहने जैसी शर्तें भी बरकरार रखी हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर में केंद्रीय विद्यालय में पहले दिन अव्यवस्थाएं:पेयजल, शौचालय की कमी पर अभिभावकों का आक्रोश, कलेक्टर से की शिकायत

June 22, 2026

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री रहेगी बंद:होटलों पर भी होगी कार्रवाई, निगम ने जारी किया आदेश

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075073
Views Today : 849
Views Last 7 days : 3495
Views Last 30 days : 9915
Total views : 103857
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.