Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh High Court takes strict action against wildlife hunting | सूरजपुर में करंट लगाकर बाघ का शिकार, हाईकोर्ट सख्त: मारने के बाद नाखून-दांत उखाड़कर ले गए शिकारी; PCCF को व्यक्तिगत-शपथपत्र के साथ देना होगा जवाब – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Chhattisgarh High Court takes strict action against wildlife hunting | सूरजपुर में करंट लगाकर बाघ का शिकार, हाईकोर्ट सख्त: मारने के बाद नाखून-दांत उखाड़कर ले गए शिकारी; PCCF को व्यक्तिगत-शपथपत्र के साथ देना होगा जवाब – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
untitled 1765926928
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बाघ के शिकार को लेकर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर की सुनवाई।

छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के शिकार की लगातार हो रही घटनाओं पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। सूरजपुर के घुई वन परिक्षेत्र में करंट लगाकर बाघ का शिकार करने के मामले में हाईकोर्ट ने PCCF से व्यक्तिगत​​​​​​ शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा है।

.

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने ने पूछा है कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग के पास क्या इंतजाम है। बता दें कि 15 दिसंबर को करंट लगाकर बाघ के शिकार की घटना सामने आई थी।

बाघ की मौत के बाद शिकारी बाघ के दांत, नाखुन, जबड़ा उखाड़ कर ले गए थे। इस पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। बाघ के शिकार के बाद की तस्वीरें देखिए…

बाघ के नाखून दांत गायब थे।

बाघ के नाखून दांत गायब थे।

बाघ के पीठ पर मिले जलने के निशान।

बाघ के पीठ पर मिले जलने के निशान।

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, सूरजपुर के गुरु घासीदास-तैमोर-पिंगला टाइगर रिजर्व के घुई वन परिक्षेत्र में सोमवार (15 दिसंबर) को एक बाघ मृत हालत में मिला था। मंगलवार को वन विभाग की निगरानी में बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

बाघ की मौत करंट लगने से होने की बात सामने आई है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि बाघ के नाखून और दांत गायब मिले। बाघ के जबड़े और पीठ में जलने के निशान मिले थे। जिस पर वन विभाग के अफसर आरोपियों की तलाश करने का दावा कर रही है। हाईकोर्ट ने इस मामले में मीडिया रिपोर्ट को जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है।

untitled1765926928 1765938929

जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में पहले से चल रही सुनवाई

प्रदेश में वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं को लेकर चल रही जनहित याचिका पर लगातार सुनवाई चल रही है। पिछली सुनवाई 10 दिसंबर को हुई थी, इस दौरान राज्य सरकार की तरफ से बताया गया था कि शिकार का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, जिसके बाद मामले को मार्च 2026 में सुनवाई के लिए रखने के निर्देश दिए गए थे।

हाईकोर्ट ने पूछा- वन्यजीवों की सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं

सूरजपुर में बाघ के शिकार को लेकर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने मंगलवार (16 दिसंबर) को सुनवाई की। इस दौरान राज्य शासन और वन विभाग से पूछा है कि वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम किए गए हैं।

आने वाले समय में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या प्लानिंग की गई है। डिवीजन बेंच ने इस संबंध में पीसीसीएफ को व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ जवाब देने कहा है।

खैरागढ़-डोंगरगढ़ में तेंदुए का शिकार

इससे पहले खैरागढ़ और डोंगरगढ़ के बीच स्थित बनबोद के जंगल के गांव में एक वयस्क तेंदुए को बेरहमी से मार दिया गया था। इस दौरान शिकारी उसके पंजे, नाखून और जबड़े के दांत निकाल कर ले गए थे। हाईकोर्ट ने मामले में 19 दिसंबर तक राज्य शासन को विस्तृत जवाब देने के निर्देश दिए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा अभियान, कई सेंटरों का निरीक्षण:गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिए गए, पंजीयन के निर्देश

April 30, 2026

कलेक्टर ने मेधावियों को समझाया 'खरगोश-कछुआ' का सार:कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी, स्टेट टॉपर ने शेयर किया अनुभव

April 30, 2026

कोंडागांव में 'हेलमेट बैंक' की शुरुआत:सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए जिला प्रशासन की नई पहल, 400 से अधिक लोगों को मिला लाभ

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069308
Views Today : 124
Views Last 7 days : 978
Views Last 30 days : 4083
Total views : 90312
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.