Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Gariaband- SDM demands Rs 10,000 to release a seized tractor | ट्रैक्टर को जब्त कर छोड़ने SDM ने 10 हजार मांगे: विरोध में ग्रामीणों ने निकाली 10KM की पदयात्रा;पीएम-आवास बनाने ले जाया जा रहा था रेत – Gariaband News
Breaking News

Chhattisgarh Gariaband- SDM demands Rs 10,000 to release a seized tractor | ट्रैक्टर को जब्त कर छोड़ने SDM ने 10 हजार मांगे: विरोध में ग्रामीणों ने निकाली 10KM की पदयात्रा;पीएम-आवास बनाने ले जाया जा रहा था रेत – Gariaband News

By adminOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 13156 1761293974
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गरियाबंद जिले के मैनपुर में सरकारी आवास निर्माण के लिए रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों को जब्त करने और उन्हें छोड़ने के लिए कथित तौर पर 10 हजार रुपए मांगने के विरोध में ग्रामीणों ने पदयात्रा निकाली। ग्रामीणों ने मैनपुर जनपद कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के न

.

जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम ने बोईरगांव पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रेत ढुलाई में लगे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैक्टर छोड़ने के लिए संपर्क करने पर एसडीएम के वाहन चालक ने 10 हजार रुपए की मांग की।

ज्ञापन सौंपकर रेत उपलब्ध कराने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपकर रेत उपलब्ध कराने की मांग की गई।

10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा

यह भी आरोप है कि एसडीएम ने पैसे नहीं देने पर कार्रवाई कर फाइल खनिज विभाग भेजने की धमकी दी। जिससे नाराज बोईरगांव पंचायत के लगभग 60 से 70 ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकले।

एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी

वे बैनर लेकर मैनपुर एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनपद कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उनके पंचायत के 7 आश्रित ग्रामों में जन मन और पीएम आवास योजना के तहत 344 आवासों का निर्माण किया जा रहा है।

मैनपुर जनपद कार्यालय पहुंचे ग्रामीण।

मैनपुर जनपद कार्यालय पहुंचे ग्रामीण।

रेत उपलब्ध कराने की मांग

ट्राइबल ब्लॉक में कोई वैध रेत खदान नहीं होने के कारण ग्रामीण समीपस्थ नदी-नालों से रेत की आपूर्ति करते हैं। उन्होंने मांग की है कि या तो उन्हें सरकारी योजनाओं के तहत मंजूर आवास निर्माण के लिए रेत उपलब्ध कराई जाए या फिर आवास पूर्ण करके दिए जाएं।

पंचायत इंस्पेक्टर ने दिया ये आश्वासन

जनपद सदस्य सुख चंद ध्रुव के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा के बाद ग्रामीणों ने पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार ध्रुवा के समक्ष कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ध्रुवा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को विधिवत उच्च कार्यालय में अवगत करा दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने पंचायत इंस्पेक्टर को कलेक्टर ने नाम पर ज्ञापन सौंपा है।

ग्रामीणों ने पंचायत इंस्पेक्टर को कलेक्टर ने नाम पर ज्ञापन सौंपा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नितेश देवांगन का 12वीं बोर्ड परीक्षा में 9वां स्थान:कपड़ा बुनने वाले के बेटे ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, अधिकारी बनने का है सपना

April 30, 2026

बलौदाबाजार में बारातियों से मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़:एसपी-कलेक्टर के निर्देश पर 14 गिरफ्तार, 8 को जेल भेजा गया

April 30, 2026

कोरबा निगम विशेष बैठक में दो प्रस्ताव पारित:महिला आरक्षण बिल पर निंदा, भाजपा पार्षदों का प्रदर्शन, ‘सद्बुद्धि’ के लिए कांग्रेस ने किया हवन

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069286
Views Today : 102
Views Last 7 days : 956
Views Last 30 days : 4061
Total views : 90290
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.