Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Elephants trampled the crops of 29 farmers in Raigarh, reaching the fields at night. | रायगढ़ में हाथियों ने 29 किसानों की फसले रौंदी: रात में खेतो तक पहुंच रहे, विभाग नुकसान के आंकलन करने में जूटा – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Elephants trampled the crops of 29 farmers in Raigarh, reaching the fields at night. | रायगढ़ में हाथियों ने 29 किसानों की फसले रौंदी: रात में खेतो तक पहुंच रहे, विभाग नुकसान के आंकलन करने में जूटा – Raigarh News

By adminSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
haathi fasal junva 1758878980
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जिले के अलग-अलग वन परिक्षेत्र अंर्तगत खेतों में 29 किसानों की फसल को बर्बाद किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक बार फिर से हाथियों ने किसानों की फसलों को अपने पैरों से कुचलकर बर्बाद कर दिया है। रात के अंधेरे में हाथी खेतों में घुसे और सुबह तक 29 किसानों की फसल बर्बाद हो गई। सुबह नुकसान का आंकलन करने में विभाग जूट गया है।

.

धरमजयगढ़ वन मंडल में 127 हाथी अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहे हैं। जहां गुरूवार की देर रात हाथियों का दल खेतो में पहुंच गया और 18 किसानों की फसल को रौंद दिया। यहां सबसे अधिक छाल रेंज के बंगरसुता और पोढ़ी में 10 किसानों की फसल को नुकसान किया है।

इसके अलावा बाकारूमा रेंज के जमाबीरा में 4, रैरूमा तेजपुर में 2 और बोरो रेंज के बताती में 2 किसानों की फसल बर्बाद हो गई। इसके अलावा रायगढ़ वन मंडल की बात करे तो 11 किसानों की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।

जिसमें जुनवानी गांव के कन्हैया लाल मैत्री, हरिहर मैत्री, लोचन प्रसाद मैत्री, सुकवारो उरांव, सुधनी बड़ा, नंदू मिंज, सुशील मालाकार, अश्वनी मालाकार, उमेश मालाकार, नेहरू यादव और करुणासागर मालाकार की फसल बर्बाद हो गई।

हाथियों ने खेतों में चलकर अपने पैरों से धान फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया

हाथियों ने खेतों में चलकर अपने पैरों से धान फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया

रात में भगाने से नहीं भाग रहे हाथियों का दल जब खेतों में पहुंचता है और इसकी जानकारी ग्रामीणों व हाथी मित्र दल को होती है। तब उन्हें खेतों से भगाने के लिए कई तरह की आवाजे निकाली जाती है, लेकिन इसके बाद भी हाथी वहीं डटे रहते हैं और सुबह होने के बाद वापस जंगल की ओर चले जाते हैं।

नुकसान का आंकलन कर रहे विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि हाथियों के द्वारा फसलों का नुकसान किया गया है। जिसका आंकलन किया जा रहा है। ताकि मुआवजा की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

इसके अलावा आसपास के हाथी प्रभाावित गांव में मुनादी भी करायी गई है और ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर जाने से मना किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कल तक होंगे

April 18, 2026

पेड़ काटते घायल अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत

April 18, 2026

2426.875 km of roads will be constructed across the state.

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067701
Views Today : 37
Views Last 7 days : 942
Views Last 30 days : 3978
Total views : 88629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.