Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh ED inquiry case Hemant Chandrakar Bhupesh Baghel ED investigation pressure | कृषि उपकरण सप्लाई केस…कांग्रेस नेता बोला-ED अफसरों ने पीटा: हाईकोर्ट​​​​​​​ ने कहा-अधिकारी के खिलाफ मजिस्ट्रेट के पास दाखिल करें आवेदन, मेडिकल जांच कराने भी कहा – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh ED inquiry case Hemant Chandrakar Bhupesh Baghel ED investigation pressure | कृषि उपकरण सप्लाई केस…कांग्रेस नेता बोला-ED अफसरों ने पीटा: हाईकोर्ट​​​​​​​ ने कहा-अधिकारी के खिलाफ मजिस्ट्रेट के पास दाखिल करें आवेदन, मेडिकल जांच कराने भी कहा – Chhattisgarh News

By adminOctober 6, 2025No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 101759222327 1759757710
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर ने ED के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। कहा है कि

छत्तीसगढ़ में कृषि उपकरण सप्लाई केस में पूछताछ के दौरान ED अफसरों पर मारपीट करने का आरोप है। कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर ने ED के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। कोर्ट से बताया कि ED के डिप्टी डायरेक्टर नीरज सिंह ने थप्पड़ मारे हैं। भूपेश बघेल सम

.

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की बेंच ने कहा कि जिस अधिकारी ने मारपीट की है, उसके खिलाफ रायपुर की ED कोर्ट के मजिस्ट्रेट के पास एक आवेदन दाखिल करें। साथ ही मेडिकल जांच के लिए भी एक आवेदन पेश करने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर की तरफ से पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा और गगन तिवारी ने पैरवी की। वहीं ED की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू और सौरभ पांडे ने पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान वकील ने बताया कि ED ने किसी भी तरह की थर्ड डिग्री टॉर्चर नहीं किया है।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा था कि सरकार का संरक्षण में ये ED की गुंडागर्दी है। ED अब पूरी तरह से गुंडागर्दी पर उतर आई है। कमल छाप बिल्ला लगाकर, कानून के खिलाफ और ED की डर से काम करने वालों का नाम प्रदेश की जनता सब दर्ज कर रही है।

इसके पहले ED की टीम ने 3 सितंबर को रायपुर में 3 कृषि उपकरण सप्लायर, दुर्ग में अन्ना एग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड और चार्टर्ड अकाउंटेंट आदित्य दीनोदिया अग्रवाल और गरियाबंद जिले के राजिम में उगम राज कोठारी के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसी केस के सिलसिले में हेमंत चंद्राकर से पूछताछ हो रही थी।

1mvzck 1759222375

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर को 29 सितंबर को सुबह 10:30 बजे पूछताछ के लिए रायपुर स्थित ED कार्यालय बुलाया गया था। पूछताछ रात 8:30 बजे तक चली। सभी को जाने दिया, लेकिन मुझे रोक लिया। प्रताड़ित करने के बाद मुझे अगले दिन फिर से आने को कहा गया।

हेमंत चंद्राकर ने बताया कि ED के अधिकारी ने मुझसे जबरन पूर्व CM भूपेश बघेल, विजय भाटिया, रामगोपाल वर्मा, आशीष वर्मा, मंदीप चावला और उनके एजेंट आदित्य अग्रवाल, शास्वत जैन, किशोर चंद्राकर, सतपाल सिं छाबड़ा का नाम लेने को बोला गया। स्वीकार करने बोला कि ये 60 प्रतिशत कमीशन के जरिए काम कर रहे हैं।

चंद्राकर ने यह भी कहा कि उनके और उनके परिवार के साथ जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत में लिखा गया है कि अधिकारी अवैध तरीके से बयान लेने का प्रयास कर रहे हैं, जो न्यायिक प्रक्रिया के खिलाफ है। पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।

ये तस्वीरें देखिए…

कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर ने ED के अफसरों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर ने ED के अफसरों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर ने कहा कि बीच में खड़े कर रखे थे, अधिकारी भड़ाभड़ मार रहे थे।

कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर ने कहा कि बीच में खड़े कर रखे थे, अधिकारी भड़ाभड़ मार रहे थे।

कांग्रेस नेता खुद को बताया बीजेपी नेताओं का करीबी

कांग्रेस नेता हेमंत का कहना है कि BJP के कुछ सीनियर नेता भी उनके रिश्तेदार हैं। अपनी लिखित शिकायत में कांग्रेस कार्यकर्ता हेमंत चंद्राकर ने खुद को पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, बीजेपी नेता नारायण चंदेल, सांसद विजय बघेल, विधायक अजय चंद्राकर और विधायक धरमलाल कौशिक करीबी हैं।

चंद्राकर ने बताया कि उसके इन नेताओं से पारिवारिक संबंध हैं। उनसे पारिवारिक संबंध है, लेकिन मैंने आज तक किसी से किसी तरह का पैसा, पुरस्कार और गिफ्ट नहीं लिया। पीड़ित ने मेडिकल कराने और मारपीट करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित से शिकायत लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है।

हेमंत चंद्राकर ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत देक आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

हेमंत चंद्राकर ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत देक आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

भूपेश बघेल ने क्या-क्या कहा था ?

वहीं भूपेश बघेल ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर वीडियो जारी कर ED को गुंडा बताया था। बघेल ने कहा था कि सरकार के संरक्षण में ED की गुंडागर्दी हो रही है। ED अब पूरी तरह से गुंडागर्दी पर उतर आई है।

बघेल ने लिखा था कि पहले व्यापारियों के यहां रेड कर रही है, फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही है। यहां तक तो ठीक है। पूछताछ के दौरान रॉड से उन्हें पीट कर भूपेश बघेल, रामगोपाल अग्रवाल व अन्य लोगों का नाम लेने का दबाव बना रही है।

भूपेश लिखा था कि लगभग बेहोशी की हालत में छोड़ने के बाद जब पीड़ित शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंच रहे हैं तो पुलिस न अपराध दर्ज कर रही है और न ही मेडिकल परीक्षण करवा रही है। कल रात निजी अस्पताल इलाज के लिए तैयार थे, लेकिन रिपोर्ट देने के लिए तैयार नहीं थे।

बघेल ने आगे लिखा थ कि- कल हेमंत चंद्राकर नाम के एक व्यापारी को ED के एक अधिकारी ने पूछताछ के बहाने बुलाकर बेरहमी से पीटा, मां-बहन की गालियां दी और मुझ सहित कुछ अन्य लोगों का नाम लेने का दबाव बनाया।

सिटी कोतवाली, रायपुर और छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी समझ लें कि कानून के अनुसार काम न करने वालों के नाम हम याद रखेंगे। कमलछाप बिल्ला लगाकर, ED के डर से काम करोगे तो प्रदेश की जनता सब दर्ज कर रही है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा- सरकार के संरक्षण में ED की गुंडागर्दी हो रही है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा- सरकार के संरक्षण में ED की गुंडागर्दी हो रही है।

कृषि कारोबारी के ठिकानों पर ED रेड

ED ने 3 सितंबर 2025 को 3 कृषि कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान रायपुर के शंकर नगर स्थित खाद कारोबारी विनय गर्ग के घर छापा पड़ा। फर्टिलाइजर से जुड़ा इनका कारोबार है। साथ ही लॉ विस्टा कॉलोनी में 2 और कारोबारियों के घर रेड की कार्रवाई की गई थी।

इनमें कृषि उपकरण और पेस्टिसाइड्स सप्लायर पवन पोद्दार, सतपाल छाबड़ा के घर अफसरों ने दस्तावेजों की जांच की थी। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में कृषि उपकरण और पेस्टिसाइड्स सप्लाई में कमीशनखोरी की गई है। इसी को लेकर ED जांच कर रही है।

रेड से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए

शंकर नगर स्थित फर्टिलाइज कारोबारी विनय गर्ग के घर छापा।

शंकर नगर स्थित फर्टिलाइज कारोबारी विनय गर्ग के घर छापा।

रायपुर के लॉ विस्टा कॉलोनी में कारोबारी पवन पोद्दार के घर ईडी की जांच।

रायपुर के लॉ विस्टा कॉलोनी में कारोबारी पवन पोद्दार के घर ईडी की जांच।

सुरक्षाबलों के साथ पहुंची टीम घर के अंदर दस्तावेजों की जांच ।

सुरक्षाबलों के साथ पहुंची टीम घर के अंदर दस्तावेजों की जांच ।

भिलाई में दो जगहों पर रेड

भिलाई-3 के वसुंधरा नगर और शांति नगर क्षेत्र में छापा पड़ा। वसुंधरा नगर में अन्ना एग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर और ठिकानों पर अफसरों ने दस्तावेजों की जांच की। यह कंपनी कृषि उपकरणों की सप्लाई करने का काम करती है। यहां 6 से अधिक अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने कंपनी के वित्तीय लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की जांच की।

वहीं, दूसरी टीम भिलाई के शांति नगर में चार्टर्ड अकाउंटेंट आदित्य दीनोदिया अग्रवाल के निवास पहुंची। आदित्य अग्रवाल का ऑफिस रायपुर में है, लेकिन उनकी भिलाई स्थित कोठी पर ईडी की दो अधिकारियों की टीम पहुंची थी। यहां परिजनों से पूछताछ की। साथ ही घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों की जांच की।

भिलाई-3 में अन्न भूमि ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी घर पर कार्रवाई।

भिलाई-3 में अन्न भूमि ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी घर पर कार्रवाई।

ईडी के अफसर सीआरपीएफ की टीम के साथ भिलाई के शांति नगर पहुंचे।

ईडी के अफसर सीआरपीएफ की टीम के साथ भिलाई के शांति नगर पहुंचे।

राजिम में कारोबारी के घर छापा

गरियाबंद जिले के राजिम में उगम राज कोठारी के मकान और दुकान पर ईडी ने छापेमारी की। कारोबारी कृषि यंत्रों की सप्लाई का शासन से ठेका लेता है। अधिकारी सुबह दो इनोवा वाहन में कारोबारी के घर पहुंचे। घर और मकान को चारों तरफ से सील किया गया था।

राजिम में उगम राज कोठारी के मकान और दुकान पर ईडी ने छापा मारा।

राजिम में उगम राज कोठारी के मकान और दुकान पर ईडी ने छापा मारा।

विपक्ष को डराने मारे जा रहे छापे- बैज

ED के छापे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई काम नहीं है। कभी शराब, कभी कोल, कभी DMF और अब एग्रीकल्चर, आगे पीएचई पर जाएंगे। जांच करनी है तो 32 हजार जग खरीदी की जांच कर लो। बस्तर ओलिंपिक में 1400 का ट्रेकशूट 2500 में बेच रहे हैं, उसकी जांच कर लो।

normal text quote 22 1756887844

………………………………….

डीएमएफ घोटाले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

‘ED अफसरों ने पीटा…जान से मार दो साहब’…VIDEO: कांग्रेस नेता बोला-भूपेश का नाम नहीं लेने पर थप्पड़ मारे, बघेल बोले-कमलछाप बिल्ला लगाकर गुंडागर्दी हो रही

हेमंत चंद्राकर का रोते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह कह रहा है कि ED के अधिकारियों ने पीटा है।

हेमंत चंद्राकर का रोते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह कह रहा है कि ED के अधिकारियों ने पीटा है।

ED के डिप्टी डायरेक्टर नीरज सिंह ने कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर से मारपीट की है। हेमंत चंद्राकर ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत देक आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

2. रायपुर में 3 कृषि कारोबारी के ठिकानों पर ED रेड: टीम ने तड़के दबिश दी; दुर्ग-भिलाई और राजिम में भी एक्शन; दस्तावेज खंगाल रही

रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने 3 कृषि कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी

रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने 3 कृषि कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी

रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने 3 कृषि कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। शंकर नगर स्थित खाद कारोबारी विनय गर्ग के घर छापा पड़ा। फर्टिलाइजर से जुड़ा इनका कारोबार है। वहीं लॉ विस्टा कॉलोनी में दो कारोबारियों के घर जांच की गई। पढ़ें पूरी खबर…

3. DMF-घोटाला…सूर्यकांत 3 साल बाद जमानत पर रिहा: जेल के गेट को छूकर सिर झुकाकर बाहर निकला, शर्त नहीं मानने पर रद्द हो सकती है जमानत

डीएमएफ घोटाले में जेल में बंद रहे आरोपी सूर्यकांत तिवारी जेल से रिहा।

डीएमएफ घोटाले में जेल में बंद रहे आरोपी सूर्यकांत तिवारी जेल से रिहा।

छत्तीसगढ़ में DMF घोटाला केस में जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी को गुरुवार शाम को रिहा कर दिया गया है। सूर्यकांत ने करीब 3 साल बाद जमानत पर बाहर आते समय जेल के मुख्य गेट के सामने सिर झुकाया। इस दौरान ऐसा भाव प्रकट किया जैसे किसी के पैर छू रहा हो। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गोडमर्रा की सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी

April 22, 2026

प्रकाश इंडस्ट्रीज की भट्टी में 123 किलो गांजा समेत अन्य सामान जलाया गया

April 22, 2026

पेड़ से अधिकारी का तोता उतारने बुलाया फायर ब्रिगेड,VIDEO:नारायणपुर में पालतू तोते पर बौछार, हजारों लीटर पानी बहाया; पानी की बर्बादी पर लोग नाराज

April 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068260
Views Today : 9
Views Last 7 days : 1049
Views Last 30 days : 4091
Total views : 89220
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.