Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh durg-bhupesh-baghel-attack-bjp-rss-pradeep-mishra-dhirendra-shastri | भूपेश बोले-मुगल शासन में भी हिंदू खतरे में नहीं था: BJP-RSS ने डर दिखाकर 3 बार जीता चुनाव, कथावाचक प्रदीप मिश्रा-धीरेंद्र शास्त्री फैला रहे अंधविश्वास – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh durg-bhupesh-baghel-attack-bjp-rss-pradeep-mishra-dhirendra-shastri | भूपेश बोले-मुगल शासन में भी हिंदू खतरे में नहीं था: BJP-RSS ने डर दिखाकर 3 बार जीता चुनाव, कथावाचक प्रदीप मिश्रा-धीरेंद्र शास्त्री फैला रहे अंधविश्वास – Chhattisgarh News

By adminDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 22 at 22015 am 1766350285
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग में पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी, RSS, कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, देश में कभी हिंदू खतरे में नहीं था। लेकिन जब से बीजेपी-आरएसएस सत्ता में आई है, तब से हिंदू खतरे में है का डर दिखाकर तीन बार

.

बघेल ने कहा कि, कथावाचक भगवान के बारे में न बताकर अब टोटके बताते हैं। आज समाज जितना पढ़ा-लिखा होता जा रहा है, उतना ही अंधविश्वासी भी होता जा रहा है। आम लोग खुद इन कथावाचकों से ज्यादा जानते हैं कि शिव कौन हैं, हनुमान कौन हैं और पूजा कैसे की जाती है।

भूपेश ने यह बयान अखिल भारतीय एससी, एसटी, ओबीसी संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ की तरफ से दुर्ग के शंकर नगर में संविधान पर्व और राज्य स्तरीय सम्मेलन के आयोजन में दिया है। उन्होंने कहा कि, आज न अनुसूचित जाति खतरे में है, न जनजाति, न पिछड़ा वर्ग और यहां तक की अल्पसंख्यक भी खतरे में नहीं है। बीजेपी केवल डर फैलाकर राजनीति कर रही है।

दुर्ग में पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी, RSS, कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है।

दुर्ग में पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी, RSS, कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है।

मुगलों-मुसलमानों के शासन में भी खतरे में नहीं था हिंदू

भूपेश बघेल ने कहा कि, आजादी की लड़ाई के दौरान भी हिंदू खतरे में नहीं था। देश आजाद हुआ, तब भी कोई खतरा नहीं था। मुगलों का शासन रहा, सुल्तानों का शासन रहा, मुसलमान सत्ता में रहे, लेकिन तब भी हिंदू को कोई खतरा नहीं था।

असल में जब से आरएसएस और बीजेपी की सरकार बनी है, तब से हिंदू खतरे में है की बात की जा रही है। यही डर दिखाकर आज यह लोग शासन कर रहे हैं। बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि, अब ये खुद को हिंदू नहीं, बल्कि सनातनी कहने लगे हैं।

पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) और बागेश्वर धाम (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री)।

पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) और बागेश्वर धाम (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री)।

भगवान के बारे में नहीं अब टोटका बताने लगे हैं कथावाचक

धर्म और अंधविश्वास पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में दो महाराज आ रहे हैं। एक प्रदीप महाराज और दूसरे धीरेंद्र शास्त्री महाराज। ये न तो भगवान शिव के बारे में बताते हैं और न ही हनुमान के बारे में, केवल टोटका और अंधविश्वास की बातें करते हैं।

बघेल ने कहा कि, आज समाज जितना पढ़ा-लिखा होता जा रहा है, उतना ही अंधविश्वासी भी होता जा रहा है। आम लोग खुद इन कथावाचकों से ज्यादा जानते हैं कि शिव कौन हैं, हनुमान कौन हैं और पूजा कैसे की जाती है।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज के लोग।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज के लोग।

श्रद्धालुओं की स्थिति का पता नहीं, दोनों महाराजों की हालत सुधरी

भूपेश बघेल ने कहा कि, जो लोग वहां जाते हैं इतना पैसा चढ़ाते हैं, इतना विधि विधान करते हैं, लेकिन उनकी स्थिति सुधरी है या नहीं पता नहीं है। लेकिन इन दोनों महाराज की हालत बहुत सुधर गई है। हमारे सभी महापुरुषों ने समाज से अंधविश्वास को दूर किया है। लेकिन आज लोग अंधविश्वास की ओर जा रहे हैं।

सर्वे पर कहा- यह बीजेपी का डर है

अपने नाम पर कराए जा रहे सर्वे को लेकर भी भूपेश बघेल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, आज उनके नाम से सर्वे कराया जा रहा है कि भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए या नहीं। उन्होंने पूछा कि इसका मतलब क्या है? पुलिस व्यवस्था है, न्याय व्यवस्था है, सब सरकार के हाथ में है।

अगर कोई गलती की है तो कार्रवाई करें, फैसला कोर्ट का काम है। लेकिन सर्वे कराने का क्या औचित्य है? अमित शाह जो इस प्रकार से पूरे प्रदेश में सर्वे करवा रहे हैं, तो ये उनका डर है। ये डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075262
Views Today : 18
Views Last 7 days : 2204
Views Last 30 days : 9863
Total views : 104285
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.