Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Durg Bhilai bike theft from bsp parking lot | भिलाई में BSP की पार्किंग से 31 बाइक चोरी…VIDEO: ऑथराइज्ड-पार्किंग से चुरा ले गए, CCTV फुटेज सौंपने पर भी नहीं पकड़ाए, मैनेजमेंट बोला-हमारी जिम्मेदारी नहीं – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Durg Bhilai bike theft from bsp parking lot | भिलाई में BSP की पार्किंग से 31 बाइक चोरी…VIDEO: ऑथराइज्ड-पार्किंग से चुरा ले गए, CCTV फुटेज सौंपने पर भी नहीं पकड़ाए, मैनेजमेंट बोला-हमारी जिम्मेदारी नहीं – Chhattisgarh News

By adminDecember 15, 2025No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 20 1765795510
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में कर्मचारियों की बाइक चोरी हो रही है।

एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के कर्मचारी बाइक चोरी की समस्या से जूझ रहे हैं। एक साल में 31 बाइक चोरी हो गईं। इनमें से 23 BSP की ऑथराइज्ड पार्किंग से चोरी हुईं। हर महीने 3-4 बाइक चोरी हो रही हैं। पीड़ितों का आरोप है कि पुल

.

7 नवंबर को BSP के RTS में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर विपिन साहू की बाइक मेन गेट की पार्किंग से चोरी हो गई। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी न तो बाइक मिली है और न ही आरोपी। पुलिस को चोरी का CCTV फुटेज भी दिया, लेकिन पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई।

भट्ठी पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से हमने बीएसपी प्रबंधन को पत्र लिखा है। वहीं बीएसपी प्रबंधन का कहना है कि ठेका श्रमिक अपनी गाड़ियां गेट के सामने खड़े करते हैं। उन्होंने बाइक पास नहीं बनवाया है। ऐसे में चोरी की वारदात के लिए प्रबंधन जिम्मेदार नहीं है।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

सीसीटीवी फुटेज में चोर वारदात को अंजाम देते नजर आया।

सीसीटीवी फुटेज में चोर वारदात को अंजाम देते नजर आया।

बाइक लेकर भागा चोर, CCTV कैमरे में कैद हो गया।

बाइक लेकर भागा चोर, CCTV कैमरे में कैद हो गया।

बीते एक साल में 23 बाइक BSP के अधिकृत पार्किंग क्षेत्र से गायब हुई है।

बीते एक साल में 23 बाइक BSP के अधिकृत पार्किंग क्षेत्र से गायब हुई है।

19 बाइक मेन गेट के बाहर पार्किंग से गायब

बीएसपी कर्मचारियों के अनुसार, प्लांट परिसर और उसके आसपास दोपहिया वाहनों और साइकिल चोरी का सिलसिला लंबे समय से जारी है। दैनिक भास्कर डिजिटल ने बीएसपी की पार्किंग से पिछले एक साल में हुई चोरी की वारदात की पड़ताल की, जिसमें कई तथ्य सामने आए।

1 जनवरी से 14 दिसंबर 2025 के बीच कुल 31 बाइक की चोरी हुई। इनमें सबसे ज्यादा 19 बाइक बीएसपी के मेन गेट के बाहर बनी पार्किंग से चोरी हुई हैं, जबकि 4 बाइक बीएसपी के बोरिया गेट की पार्किंग से गायब हुए।

इसके अलावा गणेश पूजा के दौरान गणेश पंडाल से 2 बाइक चोरी हुईं। सेक्टर-1 गार्डन से भी 2 बाइक चोरी की घटनाएं दर्ज की गईं। वहीं, प्लांट के अंदर बिलेट यार्ड कंट्रोल रूम के बाहर से 1 बाइक, सेक्टर-3 के चाइना मार्केट से 1 बाइक चोरी हुई।

बीटीआई भवन की पार्किंग से 1 बाइक और आईआर विभाग कार्यालय के गेट के बाहर से 1 बाइक चोरी होने की जानकारी सामने आई है। इन बाइक के बारे में पुलिस सिर्फ FIR तक ही सीमित है। गाड़ियां बाइक मालिकों को वापस नहीं मिली।

भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारी इन दिनों बाइक चोरी से परेशान हैं।

भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारी इन दिनों बाइक चोरी से परेशान हैं।

औसतन हर महीने 3 से 4 बाइक चोरी

आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी में 8 बाइक चोरी हुईं। फरवरी में 2, मार्च में 4, अप्रैल में 2, जून में 3, जुलाई में 2, अगस्त में 1, सितंबर में 2, अक्टूबर में 1, नवंबर में 4 और 14 दिसंबर 2025 तक 2 बाइक चोरी की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं।

2we3hc 1765795442
medium text quote 16 1765795462

भिलाई स्टील प्लांट की पार्किंग से चोरी हुए इनके वाहन–

2025 1765797744

भिलाई के भट्ठी थाना क्षेत्र में जनवरी माह के दौरान कुल 8 बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इनमें से 6 बाइक बीएसपी की पार्किंग से चोरी हुईं, जबकि एक बाइक चाइना मार्केट, सेक्टर-3 से और एक बाइक घर के बाहर से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

फरवरी-2025

  • 1 फरवरी: यूआरएम विभाग में ठेका श्रमिक प्रकाश चंद्र शर्मा की बाइक मेन गेट के बाहर स्थित पार्किंग स्थल से चोरी हो गई।
  • 26 फरवरी: ठेका श्रमिक सादिक अंसारी की स्कूटी बोरिया गेट के बाहर स्थित पार्किंग स्थल से चोरी हो गई।

भट्ठी थाना क्षेत्र में फरवरी माह के दौरान कुल 3 चोरी के मामले दर्ज किए गए। इनमें एक मामला बीएसपी मेन गेट के बाहर पार्किंग से बाइक चोरी का है, जबकि दो मामलों में घरों से चोरी की घटनाएं दर्ज की गई हैं। वहीं 26 फरवरी को हुई स्कूटी चोरी की रिपोर्ट 1 मार्च को थाने में दर्ज कराई गई।

8ecp91 1765796437

मार्च 2025 में भिलाई के भट्ठी थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी के कुल 6 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 5 वाहन बीएसपी के अधिकृत पार्किंग क्षेत्र से चोरी हुए, जबकि 1 वाहन बोरिया मार्केट के पास सड़क किनारे से चोरी हुआ।

अप्रैल–2025

  • 19 अप्रैल: मार्श-1 विभाग में ठेका श्रमिक और क्रेन ऑपरेटर चंदन गुप्ता की बाइक मेन गेट के बाहर स्थित पार्किंग स्थल से चोरी हो गई।
  • 22 अप्रैल: एसएमएस-2 विभाग में ठेका श्रमिक टिकेश्वर ढीमर की बाइक आईआर विभाग कार्यालय के गेट के बाहर से चोरी हो गई।

अप्रैल 2025 में भिलाई के भट्ठी थाने में चोरी के कुल 4 मामले दर्ज किए गए। इनमें 2 मामले बीएसपी के अधिकृत क्षेत्र से बाइक चोरी के, 1 मामला प्लांट के भीतर स्क्रैप कॉपर केबल चोरी का और 1 मामला घर के बाहर से स्कूटी चोरी का दर्ज किया गया।

1 1765796458

जून 2025 में भट्ठी थाने में बाइक चोरी के कुल 2 मामले दर्ज किए गए। 30 जून को हुई बाइक चोरी की रिपोर्ट 4 जुलाई को दर्ज कराई गई।

जुलाई–2025

  • 9 जुलाई: एसएमएस-3 विभाग में ठेका श्रमिक कुमार दास की बाइक मेन गेट के सामने स्थित पार्किंग स्थल से चोरी हो गई।
  • 18 जुलाई: ठेकेदार सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत सत्यशील शेंडे की बाइक बीएसपी मेन गेट की पार्किंग से चोरी हो गई।

जुलाई 2025 में भिलाई के भट्ठी थाने में चोरी के कुल 3 मामले दर्ज किए गए। इनमें 2 बाइक चोरी बीएसपी पार्किंग क्षेत्र से और 1 बाइक चोरी सेक्टर-1 के गार्डन से हुई।

अगस्त–2025

  • 29 अगस्त: बीएसपी प्लांट में जेसीबी ऑपरेटर संतराम पटेल की स्कूटी बीएसपी मेन गेट पार्किंग क्षेत्र से चोरी हो गई।

अगस्त 2025 में थाने में चोरी का केवल 1 मामला दर्ज किया गया। 29 अगस्त को हुई स्कूटी चोरी की रिपोर्ट 2 सितंबर को दर्ज कराई गई।

सितंबर–2025

सितंबर 2025 में भिलाई के भट्ठी थाने में चोरी के कुल 6 मामले दर्ज किए गए। इनमें 2 बाइक चोरी गणेश पंडाल क्षेत्र से, 3 मामले घरों से चोरी के और 1 मामला बीएसपी पार्किंग क्षेत्र से चोरी का दर्ज किया गया, जिसकी रिपोर्ट 2 सितंबर को दर्ज हुई।

अक्टूबर–2025

अक्टूबर 2025 में भिलाई के भट्ठी थाने में चोरी के कुल 4 मामले दर्ज किए गए। इनमें 1 बाइक चोरी सेक्टर-1 के गार्डन से हुई, जबकि शेष 3 मामलों में घरों से चोरी की घटनाएं दर्ज की गईं।

2 1765796492

दिसंबर–2025

5 दिसंबर: पावर प्लांट-1 (दक्ष पावर) में ठेका श्रमिक मनोज सोनी की बाइक मेन गेट पार्किंग से चोरी हो गई।

10 दिसंबर: आरसीएल विभाग में ठेका श्रमिक विनय बंछोर की बाइक मेन गेट पार्किंग से चोरी हो गई।

दिसंबर 2025 में 14 दिसंबर तक चोरी के कुल 3 मामले दर्ज किए गए। इनमें 2 मामले बीएसपी पार्किंग क्षेत्र से बाइक चोरी के और 1 मामला पार्क में घूमने आए मयंक साहू के वाहन चोरी का दर्ज किया गया।

पुलिस बोली- BSP प्रबंधन को लिखा पत्र

भिलाई भट्टी थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू ने बाइक चोरी के मामलों पर कहा कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाती है। कुछ लोगों के वाहन पुलिस ने खोज कर भी दिए हैं। सभी मामलों पर अभी जांच की की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से हमने BSP प्रबंधन को पत्र लिखा है।

BSP प्रबंधन से कहा गया है कि परिसर में CCTV कैमरे लगाए और सुरक्षा सुनिश्चित करें। ताकि मजदूरों और कर्मचारियों के वाहनों की चोरी ना हो।

CISF प्लांट की सुरक्षा के लिए- प्रबंधन

वहीं भिलाई स्टील प्लांट के PRO प्रशांत तिवारी ने कहा कि ठेका श्रमिक अपनी गाड़ियां गेट के सामने खड़े करते हैं। उन्होंने बाइक पास नहीं बनवाया है। ऐसे में चोरी के वारदात के लिए प्रबंधन जिम्मेदार नहीं है। उन्हें वहां बाइक पार्क नहीं करने के लिए भी कहा जा चुका है। बावजूद ठेका श्रमिक वहां बाइक पार्किंग कर रहे हैं। CISF प्लांट की सुरक्षा के लिए हैं।

bsp 1765798215

देश के बड़े प्रोजेक्ट्स में BSP का अहम योगदान

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के निर्माण में BSP का बड़ा योगदान है। एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े कारखाने, भिलाई इस्पात संयंत्र सहित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्पात संयंत्रों ने 16,000 टन स्टील की आपूर्ति की है।

इसके अलावा BSP में उत्पादित स्टील का उपयोग बांद्रा-वर्ली सी-लिंक, मुंबई में अटल सेतु, अरुणाचल प्रदेश में सेला सुरंग, हिमाचल प्रदेश में अटल सुरंग और राष्ट्रीय महत्व की कई अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के निर्माण में किया गया है।

भिलाई में उत्पादित स्टील का उपयोग युद्ध-पोतों और आईएनएस विक्रांत के निर्माण में भी किया गया है। बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए भी बड़ी मात्रा में टीएमटी बार्स की आपूर्ति की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074971
Views Today : 51
Views Last 7 days : 2697
Views Last 30 days : 9117
Total views : 103059
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.