Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh DSP Kalpana Verma Case; Deepak Tandon | DGP-IG | DSP-कल्पना केस…महादेव सट्टा पैनल ठुकराने पर संबंध टूटे: टंडन ने DGP-IG को लिखा पत्र- दंतेवाड़ा डीएसपी रहते बनाया दबाव, 5 साल से संपर्क थे – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh DSP Kalpana Verma Case; Deepak Tandon | DGP-IG | DSP-कल्पना केस…महादेव सट्टा पैनल ठुकराने पर संबंध टूटे: टंडन ने DGP-IG को लिखा पत्र- दंतेवाड़ा डीएसपी रहते बनाया दबाव, 5 साल से संपर्क थे – Chhattisgarh News

By adminDecember 18, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 116 6 1766025753
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कारोबारी दीपक टंडन ने डीजीपी अरूण गौतम और आईजी अमरेश मिश्रा को पत्र लिखकर DSP कल्पना वर्मा के खिलाफ जांच की मांग की है। टंडन का आरोप है कि महादेव सट्टा एप से जुड़े पैनल को संचालित करने से इनकार करने के बाद उनका और DSP कल्पना वर्मा का संब

.

पत्र में टंडन ने आर्थिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और पद के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

होटल में मीटिंग के दौरान कारोबारी और DSP के फुटेज।

होटल में मीटिंग के दौरान कारोबारी और DSP के फुटेज।

पिछले 5 साल से संपर्क में थे दोनों

पत्र में दीपक टंडन ने बताया है कि वह रायपुर के गायत्री नगर के निवासी हैं और होटल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने लिखा है कि पिछले पांच सालों से उनका संपर्क DSP कल्पना वर्मा से था और उनके परिवार के साथ भी करीबी पारिवारिक संबंध थे।

टंडन का दावा है कि DSP कल्पना वर्मा ने धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के जरिए उन्हें और उनके कारोबार को करीब दो करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कल्पना वर्मा अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए अपने और अपने परिजनों, विशेषकर पिता हेमंत वर्मा के बैंक खातों में नियमित लेन-देन करती थीं, जिनका पूरा ब्योरा उन्होंने पत्र के साथ अटैच किया है।

दीपक टंडन का आरोप- कल्पना ने पैसों के लालच में फंसाया

दीपक टंडन का आरोप- कल्पना ने पैसों के लालच में फंसाया

कल्पना वर्मा ने महादेव सट्टा एप से जुड़ने का ऑफर दिया था

टंडन ने यह भी आरोप लगाया है कि DSP कल्पना वर्मा ने उन्हें दंतेवाड़ा में महादेव सट्टा एप पैनल संचालित करने का दबाव बनाया था। जब उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो दोनों के बीच संबंध बिगड़ गए और बाद में पूरी तरह खत्म हो गए। टंडन का कहना है कि इस संबंध में मोबाइल चैट के सबूत भी उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें शिकायत पत्र के साथ जोड़ा गया है।

पत्र में VIP रोड स्थित होटल एटमॉसफेरिया को लेकर भी आरोप लगाए गए हैं। टंडन का दावा है कि DSP कल्पना वर्मा, उनके पिता हेमंत वर्मा और भाई राकेश वर्मा ने साजिश के तहत होटल को गैर-कानूनी तरीके से अपने नाम रजिस्टर्ड करा लिया।

जबकि होटल की खरीद-फरोख्त में उन्होंने बैंक के माध्यम से 30 लाख रुपए का भुगतान RTGS के जरिए किया था। इसके अलावा कई मौकों पर नगद भुगतान और लाखों रुपए के अन्य ट्रांजैक्शन किए जाने का भी जिक्र किया गया है।

दीपक टंडन ने पत्र में यह भी लिखा है कि कारोबार और निजी रिश्तों में मतभेद बढ़ने के बाद DSP कल्पना वर्मा ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने पत्नी से तलाक लेने का दबाव बनाने, फर्जी मामलों में जेल भेजने की धमकी देने और उनकी पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड हाइराइडर वाहन को अपने कब्जे में रखने जैसे आरोप लगाए हैं।

टंडन का कहना है कि इन घटनाओं के कारण उनका परिवार डरा हुआ है और उन्हें जान का खतरा महसूस हो रहा है।

कारोबारी ने महंगे तोहफे गिफ्ट में देने का दावा किया है।

कारोबारी ने महंगे तोहफे गिफ्ट में देने का दावा किया है।

DSP कल्पना वर्मा ‘लव ट्रैप’ मामला

पूरा मामला तब और चर्चा में आया जब यह सामने आया कि DSP कल्पना वर्मा 2021 में महासमुंद में पदस्थ थीं और उसी दौरान एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए उनकी पहचान दीपक टंडन से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ, जो आगे चलकर निजी संबंधों में बदल गया। साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर जाने की बातें भी सामने आई हैं।

दीपक टंडन ने अक्टूबर महीने में खम्हारडीह थाने में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि DSP और उनके परिजनों ने उनसे पैसे, गाड़ी और ज्वेलरी ली, लेकिन वापस नहीं की।

शुरुआती दौर में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे, जिसके बाद टंडन ने मीडिया के सामने आकर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की, हालांकि लंबे समय तक अधिकारी बयान देने से बचते रहे।

आरोपों पर DSP कल्पना वर्मा का जवाब

DSP कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि दीपक टंडन उन पर कोर्ट से केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे और जब ऐसा नहीं हुआ तो फर्जी चैट्स और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गईं।

वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह टंडन से बकाया पैसे लेने के लिए होटल गई थीं। DSP कल्पना वर्मा का कहना है कि वह इस पूरे मामले में कानून के तहत आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

दीपक टंडन ने आईजी से शिकायत की

whatsapp image 2025 12 17 at 95143 pm 1765992023
whatsapp image 2025 12 17 at 95144 pm 1765992048
whatsapp image 2025 12 17 at 95143 pm 1 1765992131
whatsapp image 2025 12 17 at 95139 pm 1765992153

……………………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर के होटल कारोबारी को नग्नकर पीटा…VIDEO: बेल्ट, थप्पड़, लात-घूसों से पिटाई, पैसे नहीं चुकाने पर वारदात, महिला DSP पर लगा चुका लव-ट्रैप का आरोप

रायपुर के होटल कारोबारी को नग्न कर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है।

रायपुर के होटल कारोबारी को नग्न कर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप का आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक टंडन के होटल वेलकम श्री का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग उसकी जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। सारे कपड़े उतार कर नग्न कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:खैरवार पारा स्कूल का मामला, डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया

June 23, 2026

3 दिन में निगम ने वसूला 2.24 करोड़ का टैक्स:19 जून के मुकाबले 22 जून को बढ़ा कलेक्शन, 30 जून तक 6.25% छूट

June 23, 2026

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत:मनेन्द्रगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075204
Views Today : 324
Views Last 7 days : 3168
Views Last 30 days : 9996
Total views : 104225
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.