Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Dhamtari – Youth attempts suicide in Collectorate | युवक ने की कलेक्ट्रेट में सुसाइड की कोशिश: धतमरी में खुद पर उड़ेला पेट्रोल और केरोसिन, कोटवार-पटवारी पर लगाया गलत तरीके से कार्रवाई के आरोप – Dhamtari News
Breaking News

Chhattisgarh Dhamtari – Youth attempts suicide in Collectorate | युवक ने की कलेक्ट्रेट में सुसाइड की कोशिश: धतमरी में खुद पर उड़ेला पेट्रोल और केरोसिन, कोटवार-पटवारी पर लगाया गलत तरीके से कार्रवाई के आरोप – Dhamtari News

By adminNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
aa588e28 9534 44e0 9978 63af59685022 1762162649259
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी कलेक्ट्रेट में एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। युवक ने जमीनी विवाद के चलते अपने ऊपर पेट्रोल और केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। इस घटना से कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।

.

जानकारी के अनुसार, युवक ने जैसे ही अपने ऊपर केरोसिन डाला, वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उसे रोका और केरोसिन छीन लिया। हालांकि, तब तक युवक केरोसिन से भीग चुका था। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को अपर कलेक्टर से मिलवाया।

घटना की सूचना रुद्री थाना को दी गई। पुलिस ने युवक को नहलाकर सुरक्षा कारणों से अपने साथ ले गई। युवक ने बताया कि वह भखारा क्षेत्र के ग्राम रामपुर का निवासी है और जमीन विवाद के कारण यह कदम उठाया।

75f68363 c1f5 4594 9441 fc796c80d7d0 1762162649260

कोटवार और पटवारी पर लगे गलत तरीके से कार्रवाई के आरोप

युवक की पहचान देवेंद्र कुमार साहू के रूप में हुई है। उसने आरोप लगाया कि उनकी पैतृक जमीन के मामले में कोटवार और पटवारी ने मिलीभगत कर अवैध तरीके से कार्रवाई की है। कोटवार ने पिता तिहारू राम और बड़े पिता फूलचंद (पिता तुलाराम) का ‘फौत’ (मृत्यु दर्ज करना) बिना उनकी जानकारी और आवेदन के स्वयं उठा लिया।

बिना प्रमाण पत्र के पिता को मृत घोषित किया

उसका आरोप है कि पटवारी और कोटवार ने मिलकर बिना मृत्यु प्रमाण पत्र के फूलचंद को मृत घोषित कर नामांतरण का अवैध लाभ उठाया और खाता-विभाजन कर दिया। कोटवार और पटवारी ने माता कुसुम बाई के नाम से भी जमीन का विभाजन कर दिया है। फूलचंद का फौमी नामांतरण करके उसी भूमि में हिस्सा फर्द-बंटवारा में अभिप्रमाणित किया गया।

मामला न्यायालय में विचाराधीन

जिसमें उन्हें 40 सालों से लापता बताया गया है। देवेंद्र का कहना है कि यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद बंटवारा कर दिया गया। वह इस मामले में न्याय के लिए विभिन्न सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन कोई न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई। इसी से हताश होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।

dacac110 0ca0 4aa4 be2f 1872e8457c33 1762162649258

युवक की दी गई है समझाइश

अपर कलेक्टर रीता यादव ने बताया कि मामला तहसील, एसडीएम न्यायालय और आयुक्त रायपुर में चल चुका है। मामले का निराकरण किया जा चुका है। वर्तमान में मामला सिविल न्यायालय में चल रहा है और इस मामले में किसी प्रकार की टीका टिप्पणी नहीं कर सकते। युवक को समझाइश दी गई है कि मामला विचाराधीन है और इस प्रकार की गतिविधि न करे।

3e90e935 77b7 4a76 98ba be94cbb706b7 1762162649263



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

43 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर:निहारिका बारिक को गृह और ऋचा शर्मा को पंचायत विभाग की कमान, 7 जिलों के कलेक्टर बदले

May 7, 2026

बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शाम की फ्लाइट शुरू, पहले ही दिन 80% बुकिंग पूरी; किराया आसमान पर

May 7, 2026

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069710
Views Today : 13
Views Last 7 days : 566
Views Last 30 days : 3691
Total views : 90754
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.