Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Cooperative Society Employees Federation’s demonstration in Balod | बालोद में छग सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन: कहा-मांगें पूरी नहीं हुई तो 12 नवंबर से होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल, धान खरीदी पर दिखेगा असर – Balod News
Breaking News

Chhattisgarh Cooperative Society Employees Federation’s demonstration in Balod | बालोद में छग सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन: कहा-मांगें पूरी नहीं हुई तो 12 नवंबर से होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल, धान खरीदी पर दिखेगा असर – Balod News

By adminOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e91a0a34 19f2 4a8e 9bc7 0e6603f8d499 1761328294
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में इस बार धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। लेकिन छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ ने धान खरीदी का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। महासंघ ने शुक्रवार को नया बस स्टैंड में एक दिवसी

.

संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। अगर कर्मचारी आंदोलन शुरू करते हैं तो आने वाले समय में इसका असर धान खरीदी पर पड़ सकता है। रायपुर स्थित महासंघ और समर्थन मूल्य धान खरीदी ऑपरेटर संघ ने राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है।

ba95b679 eeeb 4b77 b0bd 74570569d6bd 1761328287

चार सूत्रीय मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं

संघ के जिला अध्यक्ष गजेन्द्र देशमुख ने बताया कि उनकी चार सूत्रीय मांगें खाद्य एवं सहकारिता विभाग से संबंधित है। जिन पर वर्षों से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। पिछले साल भी धान खरीदी से पहले कर्मचारियों ने आंदोलन किया था। लेकिन तब शासन-प्रशासन ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। साल भर बीत जाने के बावजूद मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि इन मांगों का संबंध करीब 15 हजार सहकारी समिति कर्मचारियों और 27 हजार से अधिक उपार्जन केंद्रों के संविदा कंप्यूटर ऑपरेटरों के भविष्य से जुड़ा है। यदि सरकार समय रहते इनके निर्णय नहीं लेती तो धान उपार्जन प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो सकती है।

धान खरीदी पर पड़ेगा असर

गजेंद्र देशमुख ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी। वे धान खरीदी का बहिष्कार करेंगे। ऐसे में शासन यह तय करेगा कि आंदोलन को रोकने के लिए क्या पहल की जाए, अन्यथा धान खरीदी के केंद्रों पर असर नजर आएगा। अब 28 अक्टूबर को संभागीय स्तर पर एक दिवसीय महाहुंकार” रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 3 से 11 नवंबर तक संभाग स्तरीय आंदोलन होगा। 12 नवंबर से लंबित चार सूत्रीय मांगों की पूर्ति के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी:हेल्थ डिपार्टमेंट, एजुकेशन और बीएसपी में नौकरी के नाम 4 लोगों से वसूले 16 लाख, स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

April 30, 2026

कांग्रेस ने जनसमस्याओं पर निकाली रैली:बिजली, स्वास्थ्य सहित कई मुद्दों पर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

April 30, 2026

मरवाही में अवैध कटाई मामले में बड़ी कार्रवाई:बीट गार्ड के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में डिप्टी रेंजर निलंबित

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069303
Views Today : 119
Views Last 7 days : 973
Views Last 30 days : 4078
Total views : 90307
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.