Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh coal scam ED Coal levy probe Suryakant Tiwari diary IAS IPS in coal scam  | कोयला-घोटाला…एक IPS ने सूर्यकांत को दिए 11.5 करोड़: ASP ने तिवारी से लिए 5.67 करोड़, ED ने 2 IAS-IPS को लेकर सरकार को लिखा पत्र – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh coal scam ED Coal levy probe Suryakant Tiwari diary IAS IPS in coal scam  | कोयला-घोटाला…एक IPS ने सूर्यकांत को दिए 11.5 करोड़: ASP ने तिवारी से लिए 5.67 करोड़, ED ने 2 IAS-IPS को लेकर सरकार को लिखा पत्र – Chhattisgarh News

By adminSeptember 30, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gif4 21682054297 1759200280
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की डायरी में 80 करोड़ रुपए से ज्यादा के लेन-देन की बात सामने आई है।

छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला मामले में केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में नया खुलासा हुआ है। ED ने राज्य के चीफ सेक्रेटरी और ACB-EOW को पत्र भेजा है। पत्र में बताया कि जांच के दौरान कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की डायरी में 80 करोड़ रुपए

.

डायरी में कई बड़े और प्रभावशाली अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें 2 IPS, 2 IAS और एक ASP शामिल हैं। एक IPS ने सूर्यकांत को 11.5 करोड़ दिए। वहीं ASP ने तिवारी से 5.67 करोड़ लिए हैं।

ED ने पत्र में बताया कि इस डायरी में दर्ज लेन-देन की तारीख, राशि और पक्षों के नाम सहित पूरी जानकारी दी गई है। इसमें 5 प्रमुख लोगों से जुड़े लेन-देन का ब्योरा सामने आया है, जो पिछली सरकार के समय पावरफुल अधिकारी माने जाते थे।

सूर्यकांत तिवारी की डायरी में 80 करोड़ रुपए से ज्यादा के लेन-देन की बात सामने आई है। (फाइल फोटो)

सूर्यकांत तिवारी की डायरी में 80 करोड़ रुपए से ज्यादा के लेन-देन की बात सामने आई है। (फाइल फोटो)

अफसरों का लेन-देन भी पढ़िए

डायरी के मुताबिक एक अफसर ने सूर्यकांत तिवारी को लगभग 11.5 करोड़ रुपए दिए। यह अधिकारी भूपेश सरकार में प्रभावशाली माने जाते थे। वहीं छत्तीसगढ़ कैडर के एक और IPS अधिकारी हैं, जो महासमुंद जिले में पोस्टेड रह चुके हैं। इन्होंने 2.65 करोड़ रुपए सूर्यकांत को दिए।

IAS अफसरों का लेन-देन

वहीं एक IAS अधिकारी ने 75 लाख रुपए सूर्यकांत को दिए। इसके अलावा एक चर्चित IAS अधिकारी, जिन्हें जेल भी जाना पड़ा और बेल पर बाहर हैं। उन्होंने डायरी में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार 60 करोड़ रुपए सूर्यकांत तिवारी तक पहुंचाए हैं।

सिर्फ ASP ने लिए तिवारी से पैसे

एक ओर जहां सूर्यकांत तिवारी को IPS-IAS ने पैसे पहुंचाए हैं, लेकिन ED के लेटर में एक ऐसे ASP का नाम है, जिसने कोयला घोटाले के किंगपिन तिवारी से पैसे लिए हैं। भूपेश सरकार के दौरान इस ASP का खूब जोर चला। ये ASP पुलिस अधिकारियों के करीबी माने जाते हैं।

डायरी के मुताबिक ASP ने तिवारी से 5.67 करोड़ रुपए लिए हैं। ED का पत्र मिलने के बाद चीफ सेक्रेटरी और ACB-EOW की ओर से जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन अधिकारियों से जवाब तलब भी किया जा सकता है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ कारोबारी सूर्यकांत तिवारी। (फाइल फोटो)

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ कारोबारी सूर्यकांत तिवारी। (फाइल फोटो)

जानिए क्या है छत्तीसगढ़ का कोयला लेवी घोटाला

ED का दावा है कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला किया गया है। इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ईडी का आरोप है कि कोयले के परिचालन, ऑनलाइन परमिट को ऑफलाइन करने समेत कई तरीकों से करीब 570 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध वसूली की गई है।

छत्तीसगढ़ में अवैध कोल लेवी वसूली का मामला ईडी की रेड में सामने आया था। दावा है कि, कोल परिवहन में कोल व्यापारियों से वसूली करने के लिए ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर दिया गया था। खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक आईएएस समीर विश्नोई ने 15 जुलाई 2020 को इसके लिए आदेश जारी किया था।

image 11 1758433377

2 पूर्व मंत्रियों, विधायकों समेत 36 पर FIR

छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले मामले में ED की रिपोर्ट पर ACB /EOW ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 36 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। जिस पर अब ACB-EOW की टीम जांच कर रही है। इस मामले में IAS रानू साहू के अलावा IAS समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, जेडी माइनिंग एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया था।

सूर्यकांत तिवारी की क्या थी भूमिका

ईडी की जांच के मुताबिक सूर्यकांत तिवारी ने कोयला परिवहन और परमिट प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के जरिए करोड़ों की अवैध वसूली का मास्टरमाइंड माना गया है। आरोप है कि प्रति टन 25 रुपए की दर से वसूली कर रकम उसके कर्मचारियों के जरिए जमा कराई जाती थी, और इसके बदले संबंधित व्यापारियों को खनिज विभाग से परमिट जारी किए जाते थे।

image 1758433469
image 1 1758433503



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

यात्रियों को बड़ी राहत, बिलासपुर, रायगढ़-रायपुर रूट की ट्रेनें बहाल:, कई मेमू और पैसेंजर ट्रेन फिर पटरी पर लौटीं

April 21, 2026

बिलासपुर में 7500 आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक! सड़कों पर निकला मुश्किल, हर दिन 20 लोग हो रहे डॉग बाइट के शिकार

April 21, 2026

यूनिफार्म अनिवार्य, बेतरतीब पार्किंग; नशे में ड्राइविंग और मोबाइल उपयोग पर सीधे जब्ती का आदेश

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068148
Views Today : 21
Views Last 7 days : 993
Views Last 30 days : 4094
Total views : 89104
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.