Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Bilaspur – Man kills wife for not cooking food | खाना नहीं बनाने पर पत्नी को मार डाला: मारपीट के बाद घोंटा गला, गौरा-गौरी देखने गए पति-पत्नी, लौटने के बाद हुआ था विवाद – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Bilaspur – Man kills wife for not cooking food | खाना नहीं बनाने पर पत्नी को मार डाला: मारपीट के बाद घोंटा गला, गौरा-गौरी देखने गए पति-पत्नी, लौटने के बाद हुआ था विवाद – Chhattisgarh News

By adminNovember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 6 2 1762155109
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, पुलिस ने पति को गिफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खाना नहीं बनाने से गुस्साए पति ने पत्नी के साथ पहले मारपीट की। फिर गला घोंटकर उसे मार डाला। बाद में उसने पड़ोसियों और पुलिस को गुमराह कर गिरने से पत्नी की मौत होने की जानकारी दी। घटना तखतपुर थाना के जूनापारा चौकी क्षेत्र की है

.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम तेंदुआ में रहने वाले मिथुन मेहर (40) किसान है। वह पत्नी सीमा मेहर (30) के साथ गौरा-गौरी पूजा देखने के लिए गया था। लौटने के बाद पत्नी ने खाना नहीं बनाया। जिससे नाराज होकर पति ने उसे मार डाला और लाश के पास बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

मारपीट के बाद पति ने गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

मारपीट के बाद पति ने गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

घटनास्थल पर मिले ईंट पर खून का धब्बा।

घटनास्थल पर मिले ईंट पर खून का धब्बा।

ये है पूरा मामला

दरअसल, मिथुन पत्नी के साथ मूर्ति पारा में आयोजित गौरा-गौरी पूजा देखने के लिए गया था। देर रात दोनों पूजा में शामिल होने के बाद घर लौटे। खाने को लेकर पति विवाद करने लगा। जिस पर पत्नी ने कहा कि पूजा में जाने के कारण खाना नहीं बना था, वह खाना बनाकर दे देगी।

जबकि पति मिथुन का कहना था कि पूजा में जाना था तो पहले ही खाना बना लेती। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद शव के पास कुछ देर तक बैठा रहा।

फिर उसने पड़ोसियों को बताया कि गिरने से उसकी मौत हो गई है। उसने कहा कि रात में दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान धक्का देने से वो गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

वारदात के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़।

वारदात के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़।

गले में चोट के निशान

महिला की मौत की खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने शव का परीक्षण करते पंचनामा कार्रवाई की। इस दौरान महिला के गले में चोट के निशान मिले, जिससे पुलिस को शुक हुआ। इस पर पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ की। तब वो गोलमोल जवाब देता रहा।

कड़ाई से पूछताछ करने पर कबूला जुर्म

इससे पुलिस को हत्या का शक हुआ। तब संदेही पति से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने पत्नी का गला दबा दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में जूनापारा चौकी प्रभारी एसआई संजीव सिंह ने बताया कि खाना नहीं बनाने से पति नाराज था। विवाद के बाद उसने पत्नी को मार डाला और लोगों को गिरने से मौत होना बताया। आरोपी के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

………………………………….

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

43 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर:निहारिका बारिक को गृह और ऋचा शर्मा को पंचायत विभाग की कमान, 7 जिलों के कलेक्टर बदले

May 7, 2026

बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शाम की फ्लाइट शुरू, पहले ही दिन 80% बुकिंग पूरी; किराया आसमान पर

May 7, 2026

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069710
Views Today : 13
Views Last 7 days : 566
Views Last 30 days : 3691
Total views : 90754
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.