Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Balrampur – Accused of raping a minor arrested | नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: बलरामपुर में मां ने रंगे हाथ पकड़ा था, इधर शादी का झांसा देकर रेप करने वाला भी अरेस्ट – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Chhattisgarh Balrampur – Accused of raping a minor arrested | नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: बलरामपुर में मां ने रंगे हाथ पकड़ा था, इधर शादी का झांसा देकर रेप करने वाला भी अरेस्ट – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
26e05efd dc2b 4ed6 9827 9b22958b001b 1759823426595
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम वासुदेव सिंह है, जिसे पुलिस ने 7 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।

.

दरअसल, पीड़िता की मां ने कुसमी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी 5 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 8 बजे अपने दादा को खाना देने गई थी। जब वह बाद में अपने ससुर को खाना देने पहुंची, तो बेटी वहां नहीं थी।

तीन-चार बार दुष्कर्म कर चुका था आरोपी

तलाश के दौरान मां ने वासुदेव सिंह की झोपड़ी में झांक कर देखा, जहां आरोपी उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मां को देखकर वासुदेव सिंह ने माफी मांगी। घर लौटने पर पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि वासुदेव सिंह पिछले लगभग एक महीने से उसे जबरन अपनी झोपड़ी में ले जाकर तीन-चार बार दुष्कर्म कर चुका है।

इस धाराओं के तहत की गई कार्रवाई

इस शिकायत के आधार पर, कुसमी थाने में अपराध क्रमांक 85/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), पॉक्सो एक्ट की धारा 4(1), 6(1) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वासुदेव सिंह को गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

शादी का झांसा देकर रेप करने वाला गिरफ्तार

इधर, वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने भी बलात्कार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवराम अगरिया पर शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने 6 अक्टूबर 2025 को वाड्रफनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 10 जुलाई, 2025 को आरोपी शिवराम अगरिया (27 वर्ष, निवासी शिवरी) उसे अंबिकापुर घुमाने ले गया था।

ad62e4c5 8e77 4621 870b 9ecb0bf1cdfc1759831769262 1759840484

वहां से लौटने के बाद आरोपी उसे अपने नए घर ले गया और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को अपने साथ काम करने के लिए नागपुर ले गया। वहां भी उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से साफ इनकार कर दिया और उसे परेशान करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

न्यायिक रिमांड पर जेल

पीड़िता की रिपोर्ट पर वाड्रफनगर चौकी में अपराध क्रमांक 186/25, धारा 69, 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान, पुलिस ने आरोपी शिवराम अगरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद 7 अक्टूबर को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:धमतरी में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

June 4, 2026

डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी

June 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से मासूम की मौत:मनेंद्रगढ़ में हादसा, चालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072843
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1370
Views Last 30 days : 5726
Total views : 96370
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.