Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Balodabazar – Hostel worth Rs 87 lakh closed for a year | 87 लाख का छात्रावास एक साल से बंद: पलारी में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी खिड़कियां, दीवारों में दरारें, हैंडओवर भी नहीं लिया गया – baloda bazar News
Breaking News

Chhattisgarh Balodabazar – Hostel worth Rs 87 lakh closed for a year | 87 लाख का छात्रावास एक साल से बंद: पलारी में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी खिड़कियां, दीवारों में दरारें, हैंडओवर भी नहीं लिया गया – baloda bazar News

By adminOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
df834bd5 0871 46c6 96a0 ce180e7ac686 1760893642057
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलौदाबाजार जिले के पलारी नगर पंचायत के वार्ड नंबर- 15 में स्थित 50 सीटों वाला प्री-मैट्रिक एसटी बालिका छात्रावास भवन एक साल से खाली पड़ा है। लगभग 87 लाख रुपए की लागत से बना यह भवन असामाजिक तत्वों का निशाना बन रहा है।

.

हाल ही में अज्ञात लोगों ने इसकी खिड़कियों के कांच तोड़ दिए हैं और कमरों के अंदर आग लगाकर नुकसान पहुंचाया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से इस भवन का निर्माण एक सुनसान जगह पर किया गया है। यहां न तो पक्की सड़क है, न बाउंड्रीवॉल, न बिजली की व्यवस्था और न ही पानी की उचित आपूर्ति। इन बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर स्थानीय लोग और अधिकारी चिंतित हैं।

छात्रावास भवन पिछले एक साल से बनकर तैयार है, लेकिन संबंधित विभाग ने अभी तक इसे हैंडओवर नहीं लिया है। अधिकारियों के अनुसार, इसका मुख्य कारण अनुपयुक्त निर्माण स्थल और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का पूरा न होना है, जिसके चलते छात्रावास को चालू करना संभव नहीं हो पा रहा है।

c12f4dde 7f0c 4dbb adf4 b15b05b71f1e 1760893642061

जल्द ही हॉस्टल को हेडओवर

इस मामले में आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त सूरज दास मानिकपुरी ने बताया कि हॉस्टल में सड़क और बाउंड्री वॉल की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज की ओर से एक सप्ताह पहले कलेक्टर को आवेदन दिए गए हैं। हॉस्टल में शिफ्ट कराने के लिए भी हम प्रयास कर रहे हैं। दिवाली के बाद में हॉस्टल का निरीक्षण कर अधूरे काम जल्द पूरा करने कहूंगा और जल्द ही हॉस्टल को हेडओवर ले लेंगे।

6ff40301 25b4 4a9a 9c42 876f6ca3304f 1760893642064

ये है स्थानीय लोगों की मांग

हालांकि, स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि केवल आश्वासन भर से काम नहीं चलेगा। उनकी मांग है कि एक उच्च-स्तरीय जांच के माध्यम से भवन के निर्माण की गुणवत्ता और स्थान के चयन की प्रक्रिया की जांच की जाए। साथ ही, एक निर्धारित समय सीमा के अंदर सड़क, बाउंड्रीवॉल और बिजली की व्यवस्था पूरी कर छात्रावास को शिफ्ट किया जाए।

44c8a5c4 f980 48d1 bb18 485a43e2f94b 1760893642065
208a518b 7c21 484e 88ff 4e3b332c4cb3 1760893642066



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सक्ती में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश दिखा:राहुल गांधी का पुतला फूंका, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सम्मेलन

April 28, 2026

नेशनल हाईवे पर चलती स्कूटी में रोमांस का VIDEO:बिलासपुर में युवक-युवती गले लगकर बैठे, दूसरा युवक बिना हेलमेट के दौड़ाता रहा गाड़ी

April 28, 2026

MP Board Exam Results 2026

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069094
Views Today : 105
Views Last 7 days : 1006
Views Last 30 days : 4157
Total views : 90089
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.