Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Balodabazar- Couple arrested for extorting money in name of loan | ब्लैंक चेक से ब्लैकमेलिंग, पति-पत्नी गिरफ्तार: बलौदाबाजार में कर्ज के नाम पर जबरन वसूली और धोखाधड़ी की, न्यायिक रिमांड पर जेल – baloda bazar News
Breaking News

Chhattisgarh Balodabazar- Couple arrested for extorting money in name of loan | ब्लैंक चेक से ब्लैकमेलिंग, पति-पत्नी गिरफ्तार: बलौदाबाजार में कर्ज के नाम पर जबरन वसूली और धोखाधड़ी की, न्यायिक रिमांड पर जेल – baloda bazar News

By adminOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b3646b5b 20a3 476a 8b81 b43329c1cc9c 1759649373547
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने जबरन वसूली और धोखाधड़ी के आरोप में एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कर्जा एक्ट के तहत की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राधा विहार कॉलोनी निवासी हेमलाल सिन्हा (48) और उनकी पत्नी पिंकी सिन्हा (42) के रू

.

यह मामला शहर के ठाकुर देव चौक, पुरानी बस्ती निवासी हेमंत कन्नौजे की शिकायत पर सामने आया। हेमंत ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें उधार दी गई रकम वापस मांगने के नाम पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने ब्याज के तौर पर अवैध रूप से एक्स्ट्रा पैसे भी वसूल लिए।

जांच में पता चला कि 16 सितंबर, 2019 को आरोपियों ने हेमंत कन्नौजे को ब्याज सहित कुछ रकम उधार दी थी और बदले में उनसे दो खाली चेक ले लिए थे। हेमंत ने मूल रकम का भुगतान कर दिया था, लेकिन आरोपियों ने खाली चेक वापस नहीं किए। इसके बाद, उन्होंने ब्याज के नाम पर और पैसे की मांग शुरू कर दी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर एक्स्ट्रा रकम वसूली।

ef8039d8 924b 4087 94d7 f0520fcf28d1 1759649373550

आरोप है कि आरोपियों ने खाली चेकों में अधिक रकम भरकर उन्हें बाउंस करवाकर धोखाधड़ी भी की। इस शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 951/2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 506 (आपराधिक धमकी), 384 (जबरन वसूली), 34 (सामान्य आशय) और कर्जा एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उधार दी गई रकम के बदले मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर ब्याज के नाम पर अतिरिक्त रकम वसूलने और खाली चेक में ज्यादा रकम भरकर धोखाधड़ी करने के आरोप स्वीकार किए हैं। दोनों आरोपियों को 04 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव कलेक्टर की सख्त कार्रवाई राजस्व निरीक्षक निलंबित:सड़क मेंटेनेंस में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट किया

April 21, 2026

भारत माता स्कूल इलाके में ट्रांसफॉर्मर में आग:बिजली सप्लाई बंद, विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा

April 21, 2026

गर्मी से बचने कचरा गाड़ी में बैठीं महिलाएं देखिये VIDEO:कोरबा में वीडियो वायरल, यूजर्स ने दिए रिएक्शन्स

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068248
Views Today : 125
Views Last 7 days : 1097
Views Last 30 days : 4198
Total views : 89208
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.