Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Balod Mother kills daughter hangs herself | मां ने बेटी का गला घोंटा,फिर लगाई फांसी: बेटे ने कमरे से भागकर बचाई जान,बालोद में आरक्षक पति की पहले ही हो चुकी थी मौत – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Balod Mother kills daughter hangs herself | मां ने बेटी का गला घोंटा,फिर लगाई फांसी: बेटे ने कमरे से भागकर बचाई जान,बालोद में आरक्षक पति की पहले ही हो चुकी थी मौत – Chhattisgarh News

By adminOctober 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
sadfjklaksfdlk 1 1760779706
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मां ने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि बेटे ने किसी तरह कमरे से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, महिला की कॉन्स्टेबल पति की पहले ही मौत हो चुकी है। मामला बालोद शहर थाना क्षेत्र

.

महिला के पिता ने बताया कि, पति की मौत के बाद बेटी अजीब हरकतें करती थी। उसकी मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। अब उन दोनों का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम सांकरी (लाटाबोड़) में किया जा रहा है।

पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, निकिता पटौदी (37) पिछले कुछ साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे उसने पहले अपने बेटे रेवेंद्र पटौदी (13) का गला दबाने की कोशिश की। रेवेंद्र किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग गया। अपने मौसी के कमरे में जाकर बिना किसी को कुछ बताए सो गया।

इसके बाद निकिता ने अपने कमरे में सो रही बेटी वैभवी (10) का साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसी साड़ी के आधे हिस्से को काटकर पंखे में बांधकर फांसी लगा ली। सुबह जब पड़ोसी घर के पीछे की ओर पुताई कर रहा था, तब वेंटिलेशन से अंदर झांकने पर उसे कमरे के भीतर का भयावह दृश्य दिखा। उसने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी।

निकिता पटौदी (37) पिछले कुछ साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।

निकिता पटौदी (37) पिछले कुछ साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।

पति की मौत के बाद अजीब हरकतें करती थी बेटी- पिता

मृतिका के पिता पंवर सिंह सोरी ने बताया कि, निकिता की शादी ग्राम सांकरी में हुआ था। उनके पति रविशंकर पटौदी दल्लीराजहरा थाने में आरक्षक थे। तीन साल पहले कुसुमकसा के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी।

पति की मौत के बाद से निकिता की मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। वह अपने मायके शिकारीपारा में रह रही थी। वह कई बार अजीब हरकतें करती थी, लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

मां ने वैभवी (10) का साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

मां ने वैभवी (10) का साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

दीवाली की तैयारी कर रही थी वैभवी

परिजनों ने बताया कि, निकिता के दोनों बच्चे बालोद में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। बेटा रेवेंद्र 8वीं और बेटी वैभवी 5वीं कक्षा की छात्रा थी। वैभवी दीवाली की तैयारी में जुटी हुई थी, लेकिन अब घर पर मातम छा गया है। निकिता और वैभवी का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम सांकरी (लाटाबोड़) में किया जा रहा है।

मानसिक असंतुलन की आशंका- एसडीओपी

बालोद एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि, घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। परिजनों के अनुसार वो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। प्राथमिक जांच में पाया गया कि उसने पहले बेटी की हत्या की और बाद में खुद आत्महत्या कर ली। मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। जिसके बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। आगे की जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

June 13, 2026

भाजपा नेता के ढाबे पर पुलिस का छापा:बिलासपुर में अवैध बार संचालन में संचालक समेत 6 गिरफ्तार,ढाबे में शराब परोसने का मामला

June 13, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कार में सेक्स, दुल्हनों को नकली मंगलसूत्र, प्राइवेट पार्ट पर मारा डंडा, ऑयल फैक्ट्री में आग, तालाब में 6 मगरमच्छ

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073853
Views Today : 561
Views Last 7 days : 1449
Views Last 30 days : 6311
Total views : 97873
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.