Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Anger against Amit Baghel in Raigarh; Agrawal and Sindhi community stage protest | रायगढ़ में अमित बघेल के खिलाफ भड़का आक्रोश: अग्रवाल और सिंधी समाज ने किया प्रदर्शन, FIR दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की मांग – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Anger against Amit Baghel in Raigarh; Agrawal and Sindhi community stage protest | रायगढ़ में अमित बघेल के खिलाफ भड़का आक्रोश: अग्रवाल और सिंधी समाज ने किया प्रदर्शन, FIR दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की मांग – Raigarh News

By adminNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dharna agrwal 1762246770
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


धरना प्रदर्शन कर अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मंगलवार को अग्रवाल और सिंधी समाज के लोगों ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने “अमित बघेल मुर्दाबाद” के नारे लगाए और एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की

.

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों अमित बघेल ने महाराजा अग्रसेन और सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर दोनों ही समाजों में गहरा आक्रोश है।

अग्रवाल और सिंधी समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन कर अमित बघेल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

अग्रवाल और सिंधी समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन कर अमित बघेल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

एफआईआर दर्ज नहीं होने से भड़का आक्रोश

अग्रवाल और सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने पहले भी एसपी को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। हालांकि, अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई है और न ही अमित बघेल की गिरफ्तारी हुई है। इसी के विरोध में मंगलवार को दोनों समाजों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और श्याम टॉकीज चौक पर एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया।

रैली निकालकर पहुंचे धरना स्थल

सिंधी समाज के पदाधिकारी और सदस्य हेमू कल्याणी चौक से रैली निकालकर धरना स्थल पर पहुंचे। वहीं अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि भी वहां पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए। धरना स्थल पर पहुंचे लोगों ने अमित बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द कार्रवाई की मांग दोहराई।

“अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर पर”

अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल ने कहा कि, “अमित बघेल ने महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। हम संयम रखकर कम संख्या में बैठे हैं, लेकिन अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं होती,तो आंदोलन को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा।”

“हमारे इष्ट देव के लिए अपशब्द असहनीय”

सिंधी समाज के अजय खत्री ने कहा कि, “हमारी रैली हेमू कल्याणी चौक से शुरू होकर एसपी ऑफिस तक पहुंची। हमारे इष्ट देव भगवान झूलेलाल के लिए अपशब्द कहे गए, जो असहनीय है। पहले ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए हमें सड़कों पर उतरना पड़ा है।”

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग

धरना प्रदर्शन के दौरान दोनों ही समाजों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग की। लोगों ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो यह विरोध और उग्र रूप ले सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

4 Youths Nabbed for Rs 5100 Robbery with Stabbing Threat

May 7, 2026

नक्सली हिड़मा-देवा के गांव की जनगणना पूरी:पूर्ण जनगणना वाला पहला गांव बना पूवर्ती, 234 मकान और 950 से ज्यादा आबादी, कलेक्टर ने दिया सम्मान

May 7, 2026

Bilaspur Holiday Package Scam | Office Raided, 16 Booked

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069717
Views Today : 20
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 3698
Total views : 90761
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.