![]()
2 बाइक की जबरदस्त टक्कर के बाद घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दो बाइक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार 5 युवक घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां दो घायलों को रायगढ़ रेफर कर दिया गया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात में घटना भेंगारी रोड पर घटित हुई। यहां दो बाइक की टक्कर होने के बाद जब मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो वे मौके पर पहुंच गए।
जहां घायलों की पहचान डंगनीनारा निवासी मोहित राम राठिया 20 साल, नवापारा निवासी महेन्द्र राठिया 18 साल, डंगनीनारा निवासी रवि यादव 19 साल, नवापारा निवासी श्याम लाल धनवार 16 साल व नवापारा निवासी डमरूधर राठिया 18 साल के रूप में हुई। घायलों के हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोट पहुंची थी। ऐसे में घायलों की पहचान होने पर इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई।
घायलों को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को ईलाज के लिए घरघोड़ा अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने घायलों का प्रारंभिक ईलाज किया।
गंभीर रूप से घायल मोहित राम और महेद्र राठिया को जिला अस्पताल रेफर करने कि जानकारी मिल रही है। फिलहाल मामले की सूचना के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
<
