Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh 10th Board Results: Girls Top 5 Districts, Merit List Tight
Breaking News

Chhattisgarh 10th Board Results: Girls Top 5 Districts, Merit List Tight

By adminApril 30, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 161 1 1777551727
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ 10th मेरिट लिस्ट में 81% टॉपर्स सरकारी स्कूलों से हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की टॉप-10 मेरिट लिस्ट में इस बार 42 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें 34 टॉपर सरकारी स्कूलों से हैं। यानी 81% से ज्यादा स्टूडेंट गवर्नमेंट स्कूलों से आते हैं। टॉप करने वालों में 27 लड़कियां शामिल हैं।

.

यानी टॉप करने वाले हर 10 में से 6 से 7 लड़कियां हैं। 13 जिलों के स्टूडेंट्स ने टॉप 10 में जगह बनाई। इनमें 5 जिले ऐसे हैं, जहां से किसी भी लड़के ने टॉप नहीं किया। रायपुर 10 टॉपर्स के साथ सबसे आगे रहा, जबकि महासमुंद ने 8 टॉपर्स दिए।

टॉप 2 में महासमुंद के 4 स्टूडेंट हैं। टॉप-10 की पूरी सूची महज डेढ़ प्रतिशत के दायरे में सिमट गई है। इसका मतलब टॉप 1 से टॉप 10 तक सिर्फ 1.5% का फर्क रहा, यानी 1-2 नंबर से ही रैंक बदल गई।

13 जिलों के स्टूडेंट्स ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह

मेरिट सूची में कुल 13 जिलों के स्टूडेंट्स ने जगह बनाई। सबसे ज्यादा टॉपर रायपुर (10) से रहे। इसके बाद महासमुंद (8), बिलासपुर (5) और दुर्ग (4) का नंबर रहा। मुंगेली से 3, रायगढ़, जशपुर और कोरिया से 2-2 छात्र मेरिट में पहुंचे। यह बताता है कि छोटे जिलों के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

oujt14 1777516062

टॉप रैंक में महासमुंद के स्टूडेंट्स

जिलवार टॉपर्स का एनालिसिस करें तो महासमुंद के 8 टॉपर्स हैं, सभी टॉपर्स लड़कियां हैं। टॉप 2 पोजिशन महासमुंद के 4 स्टूडेंट्स हैं।

i4vjm1 1777550705

रायपुर के स्टूडेंट्स लगभग हर रैंक में मौजूद

रायपुर से सबसे ज्यादा 10 टॉपर्स हैं, इनमें छह लड़के और 4 लड़कियां हैं। रायपुर के स्टूडेंट्स हर रैंक में मौजूद हैं। लेकिन 9th-10th पोजिशन में सबसे ज्यादा 5 स्टूडेंट्स शामिल हैं।

2 1777550740

मिड-लोअर रैंक में बिलासपुर मजबूत

बिलासपुर से 5 स्टूडेंट्स ने टॉप 10 में जगह बनाई है, सभी लड़कियां हैं। मिड-लोअर रैंक्स यानी 7वें से 10वें पोजिशन में बिलासपुर मजबूत स्थिति में हैं।

3 1777550770

दुर्ग के चार टॉपर्स, कोई टॉप थ्री में नहीं

दुर्ग से कुल चार स्टूडेंट्स ने टॉप 10 में जगह बनाई हैं। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। मिश्रित रैंक है, लेकिन कोई टॉप-3 में नहीं हैं।

4 1777550825

मुंगेली का टॉप 2 में अच्छा प्रदर्शन

मुंगेली से 3 टॉपर्स निकले हैं, इनमें दो लड़कियां हैं। टॉप 2 पोजिशन में दो स्टूडेंट हैं। यानी कुल टॉपर्स कम हैं, लेकिन टॉप पोजिशन पर अच्छा रिजल्ट रहा रहा।

5 1777550865
6 1777550951

कबीरधाम, गरियाबंद, कांकेर और सारंगढ़ से एक-एक टॉपर

कबीरधाम, गरियाबंद, कांकेर और सारंगढ़ इन चार जिलों से कुल चार टॉपर निकले हैं। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। कबीरधाम टॉप 2 में मौजूद हैं। अन्य ने 8th से 10th पोजिशन में जगह बनाई है।

7 1777551013

प्राइवेट स्कूल पिछड़े, प्रयास से सबसे ज्यादा 13 टाॅपर्स

कुल टॉपर्स की संख्या 42 है। इनमें सरकारी स्कूल के 34 यानी 81% बच्चे हैं। जबकि प्राइवेट स्कूल के सिर्फ 8 (19%) बच्चे ही इस लिस्ट में शामिल हैं। सरकारी संस्थाओं में प्रयास से सबसे अधिक 13 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है।

8 1777551048
8 1 1777551090
8 2 1777551115
9 1777551143
42 8 1777525285

टॉप-10 में महज 1.5% का अंतर, 0.17% के मामूली अंतर बदली रैंकिंग

दसवीं में टॉप-1 से लेकर टॉप-10 तक के स्टूडेंट्स के बीच कुल अंतर सिर्फ 1.50 प्रतिशत का रहा। टॉप रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों ने 99.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि दसवें स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 97.50 रहा।

हर रैंक के बीच का अंतर बेहद कम, लगभग 0.16 से 0.17 प्रतिशत के बीच रहा। यानी सिर्फ एक-दो अंकों के फर्क से छात्रों की रैंकिंग ऊपर-नीचे हो रही है। उदाहरण के तौर पर, 99.00 प्रतिशत से 98.83 प्रतिशत पर आते ही रैंक सीधे पहले से दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

sjy0hp 1777526602

हर रैंक के बीच लगभग बराबर अंतर

टेबल देखेंगे तो पाएंगे कि हर स्टेप पर गैप सिर्फ 0.16%-0.17% है। यानी मेरिट लिस्ट बहुत टाइट है। सिर्फ 0.17% यानी 1-2 नंबर से रैंक बदली है। एक-दो सवाल से ही रैंक 1 से 5 तक गिरा है। यह स्थिति ‘हाई प्रिसीजन कम्पटीशन’ को दर्शाती है।

जहां छात्रों के प्रदर्शन में अंतर बहुत कम है, लेकिन रैंक पर इसका प्रभाव बड़ा पड़ रहा है। ऐसे में हर एक अंक की अहमियत काफी बढ़ी है। मेरिट लिस्ट के इस पैटर्न से यह भी स्पष्ट है कि छात्रों के बीच तैयारी का स्तर काफी बैलेंस रहा है।

यही वजह है कि टॉप-10 की पूरी सूची महज डेढ़ प्रतिशत के दायरे में सिमट गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Family Names Son Pahal | Kashmir Connection; Pahalgam Attack Anniversary

April 30, 2026

छत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा अभियान, कई सेंटरों का निरीक्षण:गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिए गए, पंजीयन के निर्देश

April 30, 2026

कलेक्टर ने मेधावियों को समझाया 'खरगोश-कछुआ' का सार:कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी, स्टेट टॉपर ने शेयर किया अनुभव

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069308
Views Today : 124
Views Last 7 days : 978
Views Last 30 days : 4083
Total views : 90312
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.