टॉप न्यूज़

चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन में अब 2AC कोच जोड़ने की मांग:मनेन्द्रगढ़ में DRM से मिले स्वास्थ्य मंत्री और व्यापारी संगठन,गोंदिया तक ट्रेन विस्तार का भी प्रस्ताव




मनेन्द्रगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल मंडल प्रबंधक (DRM) राकेश रंजन के मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों व व्यापारिक संगठनों ने मुलाकात की। मनेन्द्रगढ़ विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ CAT और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने DRM को मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र की रेल सुविधाओं में विस्तार की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने चिरमिरी-बिलासपुर रेल सेवा में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मौजूदा 3AC कोच के साथ एक 2AC कोच जोड़ने की मांग प्रमुखता से रखी। उनका कहना है कि 3AC कोच में यात्रियों की संख्या अधिक रहती है और यह कोच लगभग हमेशा भरा रहता है। चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन को गोंदिया तक बढ़ाने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन का गोंदिया तक विस्तार करने का प्रस्ताव भी रखा। इससे MCB जिले के लोगों को राजधानी क्षेत्र की ओर जाने के साथ अन्य क्षेत्रों के लिए भी बेहतर सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद जताई गई। इसके अलावा चिरमिरी-रीवा ट्रेन को सप्ताह के सातों दिन संचालित करने और शहडोल-नागपुर ट्रेन का विस्तार चिरमिरी तक करने की मांग भी DRM के सामने रखी गई। चिरमिरी से बिलासपुर के लिए नई MEMU का प्रस्ताव यात्रियों की रोजाना आवाजाही को देखते हुए प्रतिनिधिमंडल ने चिरमिरी-बिलासपुर के बीच नई MEMU ट्रेन शुरू करने का सुझाव दिया। प्रस्ताव के मुताबिक, ट्रेन को सुबह 5 बजे चिरमिरी से रवाना कर सुबह 11 बजे बिलासपुर पहुंचाया जाए। इसके बाद दोपहर 12 बजे बिलासपुर से रवाना होकर शाम 6 बजे चिरमिरी लौटने का समय निर्धारित करने का सुझाव दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इस तरह की ट्रेन से बिलासपुर में काम करने वाले शासकीय कर्मचारियों, व्यापारियों और अन्य जरूरी कामों से रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकती है। स्टेशन की साफ-सफाई का मुद्दा भी उठाया मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर भी DRM का ध्यान आकर्षित कराया। क्षेत्र में यात्री सुविधाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं के निराकरण और रेलवे सुविधाओं के विस्तार की मांग भी रखी गई। नागपुर-चिरमिरी हॉल्ट परियोजना की प्रगति पर भी चर्चा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि बैठक में विभिन्न रेल मांगों के साथ क्षेत्र की महत्वाकांक्षी नागपुर-चिरमिरी हॉल्ट परियोजना के कार्य की प्रगति पर भी चर्चा हुई। भविष्य में क्षेत्र में रेलवे से जुड़े संभावित विकास कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। लंबे समय से चली आ रही मांगों पर पहल की उम्मीद प्रतिनिधिमंडल ने DRM के सामने रखी मांगों को क्षेत्र के यात्रियों की जरूरतों से जुड़ा बताते हुए रेलवे से सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई है। अब इन प्रस्तावों पर रेलवे स्तर पर क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर क्षेत्र के यात्रियों और व्यापारिक संगठनों की नजर रहेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button