बालौदाबाजार में आबकारी उपनिरीक्षक सस्पेंड:रोहांसी शराब भट्टी में ओवररेटिंग, प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट; विधायक की शिकायत पर कार्रवाई

![]()
बलौदाबाजार जिले की रोहांसी शराब भट्टी में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने और शिकायत की जांच में लापरवाही बरतने के मामले में आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। कसडोल विधायक संदीप साहू की शिकायत पर आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राव को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, शराब भट्टी में तैनात प्लेसमेंट के चार कर्मचारियों को ब्लैकलिस्ट कर सेवा से हटा दिया गया है। विधायक के सामने खुली ओवररेट वसूली की पोल 2 अगस्त को कसडोल विधायक संदीप साहू नगर पंचायत रोहांसी के दौरे पर जा रहे थे। इस दौरान लवन-खरतोरा मार्ग पर लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर उन्हें सीधे रोहांसी शराब भट्टी ले गए। लोगों ने आरोप लगाया कि शराब की बोतलों पर निर्धारित कीमत से 10 से 20 रुपए अधिक वसूले जा रहे हैं। निरीक्षण में मिली शिकायत सही विधायक ने मौके पर शराब भट्टी का निरीक्षण किया और ओवररेट वसूली की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारियों को फोन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह रोजाना एक से दो लाख रुपये की अवैध वसूली की जा रही है और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। जांच में बरती गई लापरवाही मामले की जांच आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राव को सौंपी गई थी। आरोप है कि उन्होंने मूल शिकायत को नजरअंदाज करते हुए केवल देशी शराब काउंटर पर मामला दर्ज किया, जिससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए। CCTV बंद मिला, जिला कार्यालय को नहीं दी जानकारी दोबारा जांच में पता चला कि रोहांसी शराब भट्टी का सीसीटीवी सिस्टम पूरी तरह बंद था। जांच में यह भी सामने आया कि उपनिरीक्षक ने इसकी जानकारी जिला कार्यालय को नहीं दी। आबकारी आयुक्त कार्यालय ने इसे कर्तव्य में घोर लापरवाही मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के उल्लंघन का मामला माना और पी. माधव राव को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रायपुर रहेगा। चार कर्मचारी ब्लैकलिस्ट रोहांसी शराब भट्टी में प्लेसमेंट पर कार्यरत चारों कर्मचारियों को भी विभाग ने ब्लैकलिस्ट कर तत्काल हटा दिया है। जांच जारी जिला आबकारी अधिकारी निधिश कोटिश ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है और चार कर्मचारियों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और शराब की ओवररेट बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Source link




