टॉप न्यूज़

रायगढ़ में MIC की बैठक; 13 प्रस्तावों को मंजूरी:9.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति, शहर विकास को लेकर हुई चर्चा




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम में मेयर इन कांउसिल की बैठक आयेाजित की गई। जिसमें शहर विकास के साथ ही जनहित के मुद्दो को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया और इस बैठक में लगभग 9.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। नगर निगम में महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में MIC की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शहर विकास, जल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, नाली व सड़क निर्माण समेत 13 बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में पेंशन योजना से संबंधित प्रकरणों पर भी चर्चा हुई। इसमें 13 व्यक्तियों को पात्र पाए जाने पर योजना का लाभ देने की स्वीकृति दी गई। वहीं परिवार सहायता योजना के तहत 9 महिलाओं को पात्र माना गया। MIC ने जनहित से जुड़े इन मामलों में आवश्यक स्वीकृति प्रदान की। बैठक में शहर की जल अपूर्ति व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। 17 MLD चांदमारी जल प्रदाय संयंत्र व 32 MLD गोवर्धनपुर जल प्रदाय संयंत्र व दोनों इंटेक वेल के संचालन और संधारण की वर्तमान व्यवस्था की जानकारी ली गई। बताया गया कि इन दोनों जल प्रदाय संयंत्रों एवं संबंधित इंटेक वेल का संचालन और संधारण मेसर्स चंद्र निर्माण प्रायवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। जल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित संचालन व संधारण का कार्य किया जा रहा है।
सीसी सड़क-नाली निर्माण को दी गई मंजूरी
बैठक में महापौर निधि से विभिन्न वार्डों में आवश्यक विकास कार्यों को भी स्वीकृति दी गई। वार्ड क्रमांक 38 के तेंदूडीपा क्षेत्र में राखी के घर से किराना स्टोर व नाला तक नाली निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई। इससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी। इसी तरह वार्ड क्रमांक 45 में भगवानपुर तालाब के पास वर्मा घर से मनोज सिंह के घर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण के लिए 5 लाख 11 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।
सफाई व्यवस्था पर दिया गया जोर
शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम के जोन क्रमांक 1 से 7 तक विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के कार्यादेश से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में विचार के लिए प्रस्तुत किया गया। MIC सदस्यों ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित और बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहे
बैठक में महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। नगर निगम की प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक लोगों को विकास कार्यों का लाभ मिले। सड़क, नाली, जल व्यवस्था, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button