टीचर की मांग को लेकर आरंग में स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट:छात्रा बोली- मैथ्स पढ़ना था, टीचर नहीं मिला तो आर्ट्स लेना पड़ा,

![]()
आरंग के तमासिवनी सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में मैथ्स टीचर की मांग को लेकर मंगलवार को स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने स्कूल के मेन गेट पर ताला लगा दिया। उनका कहना है कि लंबे समय से स्कूल में गणित का शिक्षक नहीं है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने बताया कि कई बार स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग से शिक्षक की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं हुई। इसके बाद छात्रों ने तालाबंदी कर विरोध किया । मैथ्स पढ़ना था, टीचर नहीं मिला तो आर्ट्स लेना पड़ा 11वीं की छात्रा अंकिता साहू ने बताया कि वह आगे मैथ्स लेकर पढ़ाई करना चाहती थी। लेकिन स्कूल में गणित का टीचर नहीं होने के कारण उसे मजबूरी में आर्ट्स लेना पड़ा। छात्रा का कहना है कि शिक्षक नहीं होने से दूसरे छात्रों की पढ़ाई और भविष्य पर भी असर पड़ रहा है। बोले- टीचर आने तक नहीं खोलेंगे ताला प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि जब तक स्कूल में मैथ्स टीचर की व्यवस्था नहीं होती, तब तक स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा। छात्रों ने शिक्षा विभाग से जल्द शिक्षक नियुक्त करने की मांग की है।
Source link




