टॉप न्यूज़

मध्यप्रदेश से लाई गई 24 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त:218.64 लीटर शराब, बोलेरो और बाइक जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार




सूरजपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से लाई गई 24 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने 218.64 लीटर शराब के साथ एक बोलेरो वाहन, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1.41 लाख रुपये बताई गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 जुलाई को बसदेई चौकी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नरेशपुर निवासी प्रवीण गुप्ता मध्यप्रदेश के बैढ़न से बोलेरो में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से मिली 24 पेटी शराब तलाशी के दौरान बोलेरो से 22 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब, 1 पेटी इम्पीरियल ब्लू और 1 पेटी कैन बीयर बरामद हुई। प्रवीण गुप्ता शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में खुला सप्लाई नेटवर्क पूछताछ में प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वह शराब बैढ़न से खरीदकर अपने साथी रावेन्द्र सिंह को देने जा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रावेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली। आगे की जांच में शराब सप्लायर चन्द्रभूषण यादव को भी गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज पुलिस ने प्रवीण गुप्ता, रावेन्द्र सिंह और चन्द्रभूषण यादव के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई जारी रहेगी पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button