Uncategorized

आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर: ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित

बिलासपुर के मल्टीपरपज आत्मानंद स्कूल, दयालबंद में ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रकला के जरिए विकसित भारत की आकर्षक तस्वीरें बनाईं।

नगर विधायक अमर अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता और विचारों से विश्वास होता है कि 2047 के विकसित भारत का सपना इन्हीं बच्चों और युवाओं के हाथों साकार होगा।

अग्रवाल ने स्वच्छ भारत अभियान और योग को मिली वैश्विक पहचान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘सेवा से संकल्प’ अभियान विकसित भारत की उस सोच को पूरा करने का संकल्प है, जो देश की आजादी के 100वें साल 2047 में सामने आएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इस लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि हर नागरिक का सामूहिक संकल्प है। इसकी सबसे मजबूत नींव देश के बच्चे और युवा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button