Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chased farmer from bank, robbed of Rs 60,000 and fled in surguja | किसान का बैंक से किया पीछा, 60 हजार लूटकर फरार: आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्कूटी चोरी का आरोपी भी धराया – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Chased farmer from bank, robbed of Rs 60,000 and fled in surguja | किसान का बैंक से किया पीछा, 60 हजार लूटकर फरार: आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्कूटी चोरी का आरोपी भी धराया – Ambikapur (Surguja) News

By adminNovember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 03 at 194742dc6ede76 1762181374
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अंबिकापुर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से पैसे निकालकर जो रहे किसान के बाइक से नगदी से भरा झोला लूटकर फरार हुए युवक को पुलिस ने एक पखवाड़े बाद गिरफ्तार कर लिया है। युवक को फिर से स्टेट बैंक परिसर पहुंचा तो उसे संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पुलिस ने पकड़ा। आ

.

जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवानगर निवासी रामनाथ राम 14 अक्टूबर को अंबिकापुर स्टेट बैंक पहुंचा था। उसने बैंक से 20 हजार रुपये का आहरण किया। किसान ने सामान खरीदने के लिए घर से 40 हजार रुपये नगद रखा हुआ था। बैंक से पैसे निकाले के बाद उसने पैसों को झोले में रखा और झोले को बाइक के सामने लटकाकर वह वापस दरिमा की ओर जा रहा था

बाइक सवार युवक ने छीना झोला, हुआ फरार बाइक सवार किसान कांतिप्रकाशपुर पुल के पास पहुंचा तो बाइक सवार अज्ञात युवक तेज रफ्तार से पीछे से आया और किसान के बाइक में लटका हुआ नगदी से भरा झोला छीनकर फरार हो गया। झोले में नगदी सहित एटीएम कार्ड, पासबुक, पेन कार्ड, आधार कार्ड, चेक बुक आदि भी था।

मामले में रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने धारा 304(2) BNS का अपराध दर्ज किया। कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर रही थी। इस दौरान पता चला कि एक युवक स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में संदिग्ध रूप से घूम रहा था। पुलिस ने संदेही शोएब अख्तर को हिरासत में लिया।

स्कूटी चोरी कर फरार युवक गिरफ्तार

स्कूटी चोरी कर फरार युवक गिरफ्तार

बिलासपुर में खर्च कर दी रकम पुलिस ने आरोपी शोएब अख्तर (23 वर्ष) निवासी रसूलपुर से पूछताछ की तो उसने लूटपाट करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि घटना दिनांक को वह बैंक में बैलेंस चेक कराने गया था। उसे किसान रामनाथ राम ने रूपये गिनने के लिए दिया। वह लालच में आ गया एवं उसने लूट की घटना को अंजाम दिया।

लूट की रकम 60 हजार को आरोपी ने बिलासपुर जाकर घूमने एवं खाने-पीने में खर्च कर दिया। आरोपी के पास से बुलेट बाइक व दो मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार अंबिकापुर के बौरीपारा निवासी सत्येंद्र सोनी के घर के सामने से 18 अक्टूबर की शाम स्कूटी की चोरी हो गइ थी। घटना की रिपोर्ट सत्येंद्र सोनी ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज की जांच की। उक्त चोरी गई स्कूटी स्कूल रोड में कन्हैया दुकान के पास लावारिस हालत में मिली।

मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर चौधरी (19 वर्ष) निवासी रजपुरी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महिला से चेन लूटने वाला लुटेरा गिरफ्तार:खरीदने वाला सुनार भी पुलिस की गिरफ्त में, 5 दिन में 150 CCTV फुटेज खंगाले

May 7, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सामाजिक सद्भाव बैठक 9 मई को ग्राम कंवर में

May 7, 2026

निर्माण कार्य के लिए 9.98 लाख की मंजूरी

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069715
Views Today : 18
Views Last 7 days : 571
Views Last 30 days : 3696
Total views : 90759
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.