छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकासशील के पदभार ग्रहण करते ही 14 आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल के साथ कुछ अफसरों के तबादले किए गए हैं। डॉ. रोहित यादव को उनके वर्तमान पदभार के साथ ही जनसंपर्क विभाग का नया सचिव बनाया गया है। पी दयानंद सीएम के सचिव बन
.
सुब्रत साहू प्रशासन अकादमी के महानिदेशक के साथ ही राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष होंगे, जबकि जितेंद्र यादव राजनांदगांव कलेक्टर बनाए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नए सीएस से वरिष्ठ सुब्रत, रेणु मंत्रालय से बाहर, रोहित को पीएमओ का फायदा मिला
चार वरिष्ठ अफसरों के रहते विकासशील के सीएस बनने के बाद से यह तय माना जा रहा था कि इन सीनियर अफसरों की मंत्रालय से विदाई होगी। सुब्रत को प्रशासन अकादमी का डायरेक्टर, राजस्व मंडल बिलासपुर का अध्यक्ष बनाकर मंत्रालय से बाहर भेजा गया। रेणु पिल्लै को व्यापमं-माशिमं अध्यक्ष बनकर मंत्रालय से बाहर हो गई हैं।
वरिष्ठ दो अन्य अफसर मनोज पिंगुआ व ऋचा शर्मा के दिल्ली जाने के संकेत हैं। दूसरी ओर, रोहित यादव का कद जनसंपर्क का सचिव बनाकर बढ़ाया गया है। उनकी नियुक्ति की दो वजह रहीं। पहली- वे प्रधानमंत्री ऑफिस में काम कर चुके हैं।उनके उस अनुभव का फायदा उठाने की तैयारी है। दूसरी- वे रायपुर कलेक्टर भी रहे। इस कारण उनके स्थानीय मीडिया से अच्छे संपर्क का लाभ भी सरकार उठाना चाहती है।
जनसंपर्क आयुक्त और संवाद के सीईओ रवि मित्तल काे विमानन संचालक बनाकर उनका भी कद बढ़ाया गया है। इसकी वजह- सीएमओ विमानन विभाग अपने पास रखकर बेहतर समन्वय रखना चाहता है। सोनमणि बोरा का काम बढ़ाते हुए उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की अतिरिक्त जिम्मेदारी गई है। जबकि पी दयानंद को जनसंपर्क सचिव पद से हटाकर उनका वर्कलोड कम किया गया है।
उनके साथ बसवराजू से भी विमानन की जिम्मेदारी लेकर वर्कलोड कम किया गया है। राजनांदगांव कलेक्टर बनाकर जितेंद्र यादव को उनके अच्छा काम का अवार्ड दिया गया है। उनके अलावा आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने वाले अंकित आनंद को सूचना प्रौद्योगिकी का प्रभार देकर उनकी विशेषज्ञता का लाभ लेने की तैयारी कर ली गई है।
<
