Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chaos in Christian community’s prayer meeting…VIDEO | खेत में पंडाल लगाकर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण,VIDEO: ईसाई समुदाय और बजरंग दल में बवाल, हिंदू संगठन बोला- कैंसर पीड़ित, नि:संतान थे टारगेट – Chhattisgarh News
Breaking News

Chaos in Christian community’s prayer meeting…VIDEO | खेत में पंडाल लगाकर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण,VIDEO: ईसाई समुदाय और बजरंग दल में बवाल, हिंदू संगठन बोला- कैंसर पीड़ित, नि:संतान थे टारगेट – Chhattisgarh News

By adminDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs91765717793 1765738533
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में रविवार को प्रार्थना सभा को लेकर ईसाई समुदाय और ग्रामीणों के साथ हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ईसाई समुदाय के प्रार्थना सभा को लेकर जमकर बवाल हुआ। ईसाई समुदाय और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए। मामला थाने तक पहुंचा। वहां भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक सुतर्रा गांव में ईसाई समुदाय के लोगों ने खेत में पंडाल लगाकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। सभा को पास्टर बजरंग जायसवाल लीड कर रहे थे। आरोप है कि वह ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। सरपंच की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

ईसाई समुदाय और हिंदू संगठनों के बीच बवाल की 3 तस्वीरें देखिए…

कोरबा में ईसाई समुदाय की बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिंदू संगठन का विरोध किया।

कोरबा में ईसाई समुदाय की बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिंदू संगठन का विरोध किया।

सुतर्रा गांव में बवाल के बाद ईसाई समुदाय की महिलाएं सड़क पर नजर आईं।

सुतर्रा गांव में बवाल के बाद ईसाई समुदाय की महिलाएं सड़क पर नजर आईं।

बड़ी संख्या में ग्रामीण और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जमकर नारेबाजी की।

बड़ी संख्या में ग्रामीण और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जमकर नारेबाजी की।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रविवार सुबह सुतर्रा गांव में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इसकी जानकारी सरपंच संतोषी बाई को मिली। सरपंच की शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया।

इस दौरान बजरंग दल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बजरंग जायसवाल के साथ बाहर से कुछ लोग आए थे। सभा में बीमारी और तकलीफों को ठीक करने का दावा किया जा रहा था। पास्टर पहले भी कटघोरा में चंगाई सभा आयोजित कर चुका है। जेल भी जा चुका है।

हंगामे के बाद दोनों पक्ष कटघोरा थाने पहुंचे।

हंगामे के बाद दोनों पक्ष कटघोरा थाने पहुंचे।

बीमार और निसंतान लोगों को निशाना बनाने का आरोप

नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पादरी बजरंग जायसवाल उन लोगों को टारगेट करते हैं, जो निःसंतान हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। प्रार्थना से बीमारियां ठीक होने का दावा करते हैं। इससे गांव वाले झांसे में आ जाते हैं।

नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पादरी जायसवाल प्रार्थना सभाएं करते हैं, जिनका पहले भी विरोध हुआ है। इसके बाद उन्हें कोर्ट ने जेल भेजा। बाद में बिना इजाजत सभाएं न करने की समझाइश भी दी गई थी, लेकिन वह नहीं मान रहे हैं।

वहीं इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। इसके बाद दोनों पक्ष कटघोरा थाने पहुंचे। थाने में हिंदू संगठन के लोगों ने पास्टर जायसवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अगर गतिविधियां जारी रहेंगी तो बजरंग दल की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

वहीं थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि सरपंच की शिकायत पर बजरंग जायसवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई जाएगी। अभी मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

………………………………

यह खबर भी पढ़ें….

कवर्धा में धर्मांतरण को लेकर बवाल..VIDEO: हिंदू संगठन बोले- बीमारी ठीक करने का झांसा दे रहे; कमरे में 20 से ज्यादा लोग थे

विहिप कार्यकर्ताओं और मिशनरियों में झूमाझटकी की स्थिति बन गई।

विहिप कार्यकर्ताओं और मिशनरियों में झूमाझटकी की स्थिति बन गई।

कवर्धा जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आदर्श नगर क्षेत्र के एक घर में बंद कमरे में प्रार्थना सभा चल रही थी और वहां कई अलग-अलग धर्म और मिशनरी समर्थक के लोग मौजूद थे। महिलाएं अपने बच्चों को लेकर पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं वहां पहुंच गए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074954
Views Today : 34
Views Last 7 days : 2680
Views Last 30 days : 9100
Total views : 103042
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.