Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chaos at the inter-state bus stand | अंतरराज्यीय बस स्टैंड में अव्यवस्था: सवारी बिठाने एजेंट लड़ रहे, बसों में जितनी सीट नहीं उससे दोगुना भर रहे, वसूल रहे ज्यादा किराया, मांगने के बाद भी नहीं देते टिकट – Raipur News
Breaking News

Chaos at the inter-state bus stand | अंतरराज्यीय बस स्टैंड में अव्यवस्था: सवारी बिठाने एजेंट लड़ रहे, बसों में जितनी सीट नहीं उससे दोगुना भर रहे, वसूल रहे ज्यादा किराया, मांगने के बाद भी नहीं देते टिकट – Raipur News

By adminNovember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 22 1 1762127265
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 22 1 1762127265

राज्य के सबसे बड़े अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव से बसों में सफर करना लोगों को भारी पड़ रहा है। बस स्टैंड में पहुंचने के साथ ही यात्रियों को बसों में बिठाने के लिए एजेंट खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। जबरदस्ती लोगों को बसों में बिठाया जा रहा है।

.

त्योहारी सीजन में सवारी बिठाने के लिए एजेंट आपस में ऐसे लड़े कि पुलिस तक भी मामला पहुंच गया। बस वाले यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। परिवार के साथ आए लोगों को पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ता है।

लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिले इसलिए पंडरी बस स्टैंड को हटाकर भाठागांव में शिफ्ट किया गया। लेकिन अभी यहीं लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। इंटर स्टेट बस स्टैंड में अवैध बुकिंग एजेंट भी सक्रिय हैं। सभी शहरों के लिए एक ही जगह से बस मिलने की वजह से यात्रियों को भाठागांव बस स्टैंड ही जाना पड़ता है।

इसलिए परेशानी रोज बढ़ रही है। लोकल शहरों के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना, हैदराबाद, पुणे, इंदौर, ओडिशा, उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों के लिए भी बसें इसी स्टैंड से मिलती हैं। इस बस स्टैंड से रोजाना 30 हजार से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी हर दिन बढ़ रही है।

टिकट भी नहीं देते और किराया भी ज्यादा ले रहे रायपुर से राज्य के दूसरे जिलों में जाने के लिए बस वाले मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। जिस शहर का टिकट 80 या 120 रुपए होता है तो उससे 100 से 150 रुपए तक की वसूली करते हैं। इतना ही नहीं सामने शहर जैसे दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव जैसे शहरों में जाने के लिए टिकट ही नहीं दी जाती है।

नए यात्री पूछते हैं कि किराया कितना है तो उन्हें धमकाया जाता है। कंडक्टर जो किराया मांगता है उसे देना होता है। बस मालिकों से इसकी शिकायत की जाती है तो वे कहते हैं कि चिल्हर नहीं होने और यात्रियों को भी जल्दी होती है इसलिए कंडक्टर राउंड फिगर में पैसा मांग लेते हैं।

भाठागांव चौक पर रोज हो रहा है ट्रैफिक जाम अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव से हर दिन 200 से ज्यादा बसें निकलती हैं। बस स्टैंड से निकलने या वहां जाने के लिए सभी बसें भाठागांव चौक से ही मुड़ती हैं। बसें लंबी होती है इसलिए जैसे ही वो चौक से मुड़ती हैं वहां जाम लग जाता है। चौक के चारों ओर से आने-जाने वाले लोगों को बसों के जाने तक का ​इंतजार करना पड़ता है।

क्योंकि ओवरब्रिज के नीचे आने-जाने के लिए सर्विस रोड ही है। यह बेहद संकरी है। इस वजह से परेशानी और बढ़ जाती है। बस स्टैंड के आसपास छह वार्ड हैं। इन वार्डों के करीब एक लाख लोग रोजाना इस जाम में फंसते हैं। बस स्टैंड से हर पांच​ मिनट के अंतराल में बसें आती-जाती हैं। इस वजह से यह परेशानी और बढ़ गई है।

समाधान – बड़े शहरों में रीजनल बस स्टैंड, रायपुर में भी बनाओ इस तरह की समस्या से निपटने के लिए बड़े शहरों में रीजनल बस स्टैंड बनाए जाते हैं। जिससे सभी बसें एक ही जगह पर आने के बजाय बाहरी सड़कों से ही वापस हो जाती हैं। रायपुर में भी बहुत पहले यह प्लान बनाया गया था। इसके तहत बलौदाबाजार वाली बसों के लिए विधानसभा के पास और बिलासपुर से आने वाली बसों के लिए आरटीओ दफ्तर के आसपास रीजनल बस स्टैंड बनाने की योजना थी।

लेकिन इस पर कभी काम ही शुरू नहीं किया गया। इन दो बस स्टैंड का निर्माण हो जाता है तो यात्रियों को भी सुविधा होती। एक साथ सभी बसें एक ही जगह पर नहीं रहती इससे जाम की समस्या भी खत्म हो जाती। संदीप श्रीवास्तव, टाउन प्लानर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

‘मौसेरी बहन से शादी हिंदू मैरिज एक्ट में अवैध…’, CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- कोई भी प्रथा कानून से ऊपर नहीं

May 7, 2026

‘बेंच हंटिंग’ रोकने वाला सर्कुलर अदालती कामकाज में दखल नहीं

May 7, 2026

जनगणना कर रहे शिक्षक से पूछा कौन हो क्यों आए हो, जवाब देने पर विवाद कर मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069705
Views Today : 8
Views Last 7 days : 561
Views Last 30 days : 3686
Total views : 90749
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.