Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chaos at Guru Ghasidas Jayanti celebrations due to power failure | गुरु घासीदास जयंती समारोह में बिजली गुल होने पर बवाल: बिलासपुर में विरोध करने पहुंचे लोगों से कर्मचारी ने की अभद्रता; सतनामी-समाज ने घेरा थाना – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Chaos at Guru Ghasidas Jayanti celebrations due to power failure | गुरु घासीदास जयंती समारोह में बिजली गुल होने पर बवाल: बिलासपुर में विरोध करने पहुंचे लोगों से कर्मचारी ने की अभद्रता; सतनामी-समाज ने घेरा थाना – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img20251220014401 1766175362
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गुस्साए समाज के लोगों ने एफआईआर दर्ज कराने थाने का घेराव कर दिया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास जयंती समारोह के दौरान बिजली गुल हो गई, जिससे नाराज सतनामी समाज के युवकों ने बिजली ऑफिस का घेराव कर दिया।

.

इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी ने युवकों को गाली देते हुए अभद्रता की, जिससे आक्रोश और भड़क गया।

इसके बाद नाराज युवाओं ने कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बिजली बंद होने पर विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे थे समाज के युवा।

बिजली बंद होने पर विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे थे समाज के युवा।

बिजली कटौती से परेशान होकर फूटा गुस्सा

दरअसल, बुधवार को मस्तूरी में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान बिजली गुल हो गुल हो गई। जिसके चलते कार्यक्रम अवरूद्ध हुआ। क्षेत्र में बार-बार हो रही बिजली कटौती से परेशान होकर सतनामी समाज के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।

उन्होंने बिजली ऑफिस का घेराव कर दिया। इस दौरान ऑफिस में ऑपरेटर मौजूद थे और कर्मचारी बाहर था। तब युवकों ने उन्हें मोबाइल पर कॉल कर बात की।

कर्मचारी ने गाली देते हुए की अभद्रता

बातचीत के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी सुमंत मसीह ने गाली देते हुए अभद्र भाषा का उपयोग किया, जिससे समाज के युवकों का आक्रोश भड़क गया। समाज के लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मचारी पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार (18 दिसंबर) को मस्तूरी थाने का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की।

कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर पर अड़े लोग

इस दौरान नाराज युवकों ने कर्मचारी के खिलाफ थाने में शिकायत की। उनका आरोप है कि बिजली कटौती की शिकायत लेकर समाज के लोग ऑफिस पहुंचे थे। तब कर्मचारी सुमंत मसीह ने अभद्रता की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी के रवैए से समाज के लोगों में आक्रोश है।

उन्होंने बिजली कर्मी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, पुलिस ने उनकी शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.