Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CGPSC अभ्यर्थियों का अनोखा केस, छत्तीसगढ़ HC ने गर्भवती पत्नी के पक्ष में सुनाया फैसला, जानें पूरा मामला
Breaking News

CGPSC अभ्यर्थियों का अनोखा केस, छत्तीसगढ़ HC ने गर्भवती पत्नी के पक्ष में सुनाया फैसला, जानें पूरा मामला

By adminOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
26 09 2025 cghc26
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में बुधवार को एक अनोखा मामला सुनने को मिला। बहतराई निवासी 30 वर्षीय पीएससी अभ्यर्थी पति ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी, जो स्वयं भी पीएससी अभ्यर्थी और तीन माह की गर्भवती है, उनको उसके माता-पिता जबरन अपने साथ ले गए हैं।

Publish Date: Fri, 26 Sep 2025 07:37:39 AM (IST)

Updated Date: Fri, 26 Sep 2025 07:53:13 AM (IST)

CGPSC अभ्यर्थियों का अनोखा केस, छत्तीसगढ़ HC ने गर्भवती पत्नी के पक्ष में सुनाया फैसला, जानें पूरा मामला
छत्तीसगढ़ HC ने गर्भवती पत्नी के पक्ष में सुनाया फैसला

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में बुधवार को एक अनोखा मामला सुनने को मिला। बहतराई निवासी 30 वर्षीय पीएससी अभ्यर्थी पति ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी, जो स्वयं भी पीएससी अभ्यर्थी और तीन माह की गर्भवती है, उनको उसके माता-पिता जबरन अपने साथ ले गए हैं। उसने अवैध गर्भपात के खतरे की भी आशंका जताई। हालांकि, अदालत में पेश हुई पत्नी ने अपने माता-पिता संग रहने की इच्छा जाहिर की। इसके आधार पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की खंडपीठ ने पति की याचिका खारिज कर दी।

प्रेम विवाह से शुरू हुआ विवाद

याचिकाकर्ता पति ने बताया कि वह और उसकी पत्नी लंबे समय से बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध बने और 28 अगस्त 2025 को विवाह कर लिया। विवाह के बाद पत्नी बहतराई स्थित घर में पति और उसके परिवार के साथ रहने लगी। लेकिन अलग जाति में विवाह होने से पत्नी का परिवार नाराज था।

कार से ले गए और काट दिया संपर्क

पति का आरोप है कि 7 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे पत्नी के स्वजन सफेद एर्टिगा कार में आए और मिलने के बहाने उसे जबरन ले गए। इसके बाद से पत्नी का संपर्क पूरी तरह टूट गया। पति ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पत्नी बोली- मैं माता-पिता के साथ रहना चाहती हूं

हाई कोर्ट की सुनवाई में शासकीय अधिवक्ता ने पत्नी का शपथपत्र पेश किया। इसमें उसने साफ लिखा कि वह स्वेच्छा से अपने माता-पिता के साथ रह रही है और पति के घर लौटना नहीं चाहती। अदालत में मौखिक बयान भी इसी तरह का रहा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में सड़क हादसा, दंपति की मौके पर मौत:दशगात्र कार्यक्रम में जा रहे थे, भारी वाहन ने मारी टक्कर

April 21, 2026

गरियाबंद में प्रगणकों को लू से बचाने बांटे गए प्याज:फील्ड प्रैक्टिकल से पहले टॉवेल दिया गया और नींबू पानी पिलाया गया

April 21, 2026

पेड़ से टकराकर जली बोलेरो, यात्री कूदे:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भीषण हादसा, समय रहते बची जान

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068206
Views Today : 79
Views Last 7 days : 1051
Views Last 30 days : 4152
Total views : 89162
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.